डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने दंगाइयों को देशभक्त बताया तो नया बवाल हो गया
इवांका को अपने ट्वीट पर सफाई देनी पड़ी.
Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनका वो ट्वीट जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया. (तस्वीर: एएफपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका में जमकर बवाल हुआ है. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के समर्थकों ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मौजूद कैपिटल बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया. उस वक्त अमेरिकी कांग्रेस में जो बाइडेन की चुनावी जीत पर मुहर लगाने को लेकर बैठक चल रही थी. दंगाइयों की पुलिस से झड़पें हुई. इन झड़पों में 4 लोगों की मौत हो गई. वॉशिंगटन में कर्फ्यू का ऐलान करना पड़ा.
जब ये सब बवाल चल रहा था और हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे थे, उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया. उसमें लिखा-
करके भी देख सकते हैं.
इवांका के इस ट्वीट पर अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर के लोगों की आलोचनाएं आने लगीं. कई अमेरिकियों ने इस ट्वीट को लेकर इवांका को खूब खरी-खोटी सुनाई. CNN से जुड़े एक पत्रकार केट बेनेट ने इवांका को ट्वीट करके सवाल पूछा कि क्या आप इन लोगों को 'देशभक्त' कह रही हैं?
इस ट्वीट का जवाब देते हुए इवांका ने कहा-
अमेरिका में 20 जनवरी को नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता संभालनी है. इससे ठीक पहले रिपब्लिकन पार्टी के नेता और मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने बवाल मचा दिया. वॉशिंगटन डीसी में मौजूद कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए. तोड़फोड़ की. भारतीय समयानुसार, ये हंगामा 6 जनवरी की रात शुरू हुआ. सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू किए. उसके बाद अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को समय से पहले कुर्सी से हटाने की प्रक्रिया पर विचार विमर्श शुरू कर दिया.
ताज़ा अपडेट ये है कि आगामी राष्ट्रपति जो बाइडन के इलेक्टोरल वोटों के आधार पर जीत की घोषणा कर दी गई है. इस पर ट्रंप ने भी कहा है कि भले ही मैं चुनावी नतीजों से पूरी तरह से असहमत हूं, लेकिन 20 जनवरी को जो बाइडन को सत्ता सौंपने के काम में रुकावट नहीं डालूंगा. माने 20 जनवरी को जो बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ का रास्ता साफ हो गया है.
जब ये सब बवाल चल रहा था और हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे थे, उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया. उसमें लिखा-
कृपया हमारी कैपिटल पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें. वो वाकई में हमारे देश के लिए ही काम कर रहे हैं. शांत रहिए!
डॉनल्ड ट्रंप की बेटी हैं इवांका. अपने विचारों और कामों को लेकर चर्चा में रहती हैं. इवांका ने डॉनल्ड ट्रंप के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए किया. उन्होंने लिखा-Please support our Capitol Police and Law Enforcement. They are truly on the side of our Country. Stay peaceful!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 6, 2021
अमेरिकी देशभक्तों- कानून, प्रशासन और सुरक्षा का अनादर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हिंसा तुरंत बंद की जानी चाहिए. कृपया शांति बनाए रखें.इस ट्वीट पर गौर किया आपने? इसमें कुछ ऐसा था कि इवांका ने कुछ ही देर बाद इसे डिलीट कर दिया. लेकिन तब तक इसका अकाईव लिंक जनरेट करके ट्वीट को सेव कर लिया गया. इसे आप यहां क्लिक
वो ट्वीट देखिए जिसे इवांका ने डिलीट कर दिया.
करके भी देख सकते हैं.
इवांका के इस ट्वीट पर अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर के लोगों की आलोचनाएं आने लगीं. कई अमेरिकियों ने इस ट्वीट को लेकर इवांका को खूब खरी-खोटी सुनाई. CNN से जुड़े एक पत्रकार केट बेनेट ने इवांका को ट्वीट करके सवाल पूछा कि क्या आप इन लोगों को 'देशभक्त' कह रही हैं?
इस ट्वीट का जवाब देते हुए इवांका ने कहा-
नहीं. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना देशभक्ति है. हिंसा किसी भी सूरत में मान्य नहीं है, और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
अमेरिका में चल क्या रहा है?No. Peaceful protest is patriotic. Violence is unacceptable and must be condemned in the strongest terms. https://t.co/GwngZTqzTH
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) January 6, 2021