बरेली में धर्म परिवर्तन के बाद सामूहिक निकाह कराने वाले थे मौलाना तौकीर रजा खान, अब नहीं कराएंगे
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) की ओर से कहा गया है कि प्रशासन से सामूहिक निकाह कराने की मंजूरी नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में क्षेत्रीय राजनीतिक दल इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) का सामूहिक निकाह कार्यक्रम टाल दिया गया है. IMC बरेली में 21 जुलाई को एक कार्यक्रम कराने वाली थी. इसमें धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने वाले दूसरे धर्म के युवक-युवतियों का सामूहिक निकाह कराए जाने की बात कही गई थी. इसके लिए प्रशासन से मंजूरी मांगी गई थी. बुधवार, 17 जुलाई को IMC की ओर से जानकारी दी गई कि उसका कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है.
तौकीर रजा खान बोले- 'प्रशासन की मंजूरी के बिना…'न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा,
IMC के प्रदेश प्रभारी नदीम कुरैशी ने कहा कि जिला प्रशासन ने जोड़ों के धर्मांतरण और निकाह कार्यक्रम के आयोजन की मंजूरी नहीं दी. उन्होंने बताया कि ऐसे में कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है.
ये भी पढ़ें- सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाने वाले बरेली गोलीकांड में BJP से जुड़े लोगों के नाम कैसे आए?
प्रशासन को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल का खत मिलाजिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने बताया, “IMC ने सामूहिक निकाह और धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी मांगी थी. उन्होंने कहा कि IMC के सामूहिक निकाह कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी गई. इसलिए IMC ने अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. प्रशासन को IMC से कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की सूचना वाला खत मिल चुका है.”
बता दें कि IMC के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. हिंदू संगठनों ने बरेली में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन कर तौकीर रजा खान की गिरफ्तारी की मांग की थी. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा था.
वीडियो: दहेज के लिए लड़के ने नहीं किया निकाह, लड़की वालों ने ऐसा सबक सिखाया कि उलटा पैसे देने पड़ गए

.webp?width=60)

