30 साल तक छुपा हुआ था ये माफिया, अस्पताल में ऐसे पकड़ाया, दुनिया देखती रह गई!
क्या कर रहा था अस्पताल में दो साल के बच्चे को मारने वाला?

इटली पुलिस ने 30 साल से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड माफिया को अरेस्ट कर लिया है (Italy Most Wanted Mafia Arrested). नाम है माटेओ मेस्सिना डेनारो. 60 साल के डेनारो को सिसिली की राजधानी पलेर्मो के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया. वो वहां कैंसर का इलाज करा रहा था. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में करीब 100 पुलिसवाले शामिल थे. डेनारो 1993 से फरार है. क्राइम रिकॉर्ड की लिस्ट काफी लंबी है.
डेनारो की गिरफ्तारी पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने तक खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट में लिखा,
डेनारो पर क्या-क्या आरोप?“डेनारो की गिरफ्तारी इटली की सबसे बड़ी जीत है. इससे साबित होता है कि इटली किसी भी माफिया से हार नहीं मानेगा और हर कानून तोड़ने वाले व्यक्ति को कोर्ट में पेश करेगा.”
- आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1992 में एंटी-माफिया वकील जिनोवानी फालकोनी और पाओलो बोरसेलिना की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड में डेनारो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
-साल 1993 डेनारो ने मिलान, फ्लोरेंस और रोम में बम धमाका कराया था जिसमें 10 से लोगों की मौत हुई थी.
-1993 में ही डेनारो ने एक सरकारी गवाह के 12 साल के बच्चे को किडनैप करवाया. दो साल तक कैद में रखने के बाद बच्चे की यातना देकर हत्या कर दी गई.
-1990 के दशक में कई अन्य हत्याओं के पीछे डेनारो का हाथ होने का आरोप लगाया गया था.
-1980 में कोसा नोस्ट्रा गैंग ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला के भाई की हत्या की थी. डेनारो इस गैंग के लिए मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग-ट्रैफिकिंग, रैकटियरिंग का भी काम करता था. माना जाता है कि डेनारो कोसा नोस्ट्रा गिरोह के पास कई अहम जानकारियां हैं. वो कई हाई-प्रोफाइल क्राइम में शामिल लोगों के नाम भी जानता है.
-2002 में कई हत्याकांड में उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई थी.
पुलिस ने कैसे पकड़ा?दशकों से पुलिस मेसिना डेनारो को गिरफ्तार करने के लिए जुटी है. कई बार वो पुलिस की पकड़ में आते-आते बचा है. मेसिना डेनारो की पहचान को लेकर भी पुलिस के सामने बड़ा चैलेंज था. पुलिस के पास उसकी कुछ पुरानी फोटो और कुछ सुराग थे. लंबी जांच के बाद आखिरकार माफिया पकड़ा गया.
डेनारो की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि साउथ इटली में माफिया का सफाया किया जा सकता है. बता दें, इटली में इस तरह के कई और क्रिमिनल गैंग हैं जिनके जाल दूर-दूर तक फैले हुए हैं. उन पर लगाम लगाना सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है.
वीडियो: जामताड़ा साइबर क्रिमिनल की पूरी कहानी लल्लनटॉप पर देखिए

