ईरानी प्रेसिडेंट के सामने नंगी मूर्तियों को कराया पर्दा
ईरान के प्रेसिडेंट हसन रुहानी पहुंचे रोम के कैपिटलाइन म्यूजियम में. वहां इटली के पीएम के साथ उनकी मीटिंग थी. वहीं रखे हैं नंगे पुंगे स्टेच्यू
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ईरान के प्रेसिडेंट हसन रुहानी इटली गए. वहां रोम में कैपिटलाइन म्यूजियम की मूर्तियों को सफेद पटरों से ढक दिया गया. उनको देख कर रुहानी साहब की रूह को तकलीफ न पहुंचे इसलिए. क्योंकि वो नंगे वाले स्टेच्यू थे.

Source: AP
सोमवार को कैपिटलाइन म्यूजियम में हसन रुहानी पहुंचे थे. उनके साथ थे इटली के प्राइम मिनिस्टर मटेयो रेनजी. दोनों को साथ में भाषण देना था. वहां एक बड़ा सा स्टेच्यू है. घोड़े पर बैठे हुए मार्कस ऑरेलियस का. जो रोम के बादशाह थे. उसी के नीचे मंच लगा था.

Source: AP
रोम शहर का स्पोक्सपर्सन जो म्यूजियम का हिसाब किताब भी देखता है. उससे पूछा गया कि काहे बंद किया गया भैया. उसने बताया कि यहां प्रोग्राम में जो काम होता है, पीएम ऑफिस के ऑर्डर पर होता है.

Source: AP
इटली की न्यूज एजेंसीज ने बताया कि रुहानी साहब को इज्जत बख्शने के लिए उन न्यूड मूर्तियों को ढका गया था.
उन मूर्तियों को ढका न जाए तो कुछ इस तरह की हैं

ये नीचे वाला स्टेच्यू है कैपिटलाइन वीनस का

ये है Dying Gaul