The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • italian woman calls fire fighters to find the lost key to her chastity belt

चेस्टिटी बेल्ट का ताला तोड़ने के लिए औरत ने बुलाई फायर ब्रिगेड

फोन कर के कहा, एक जरूरी चाबी खो गई है.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2016, 02:43 PM IST)
Img The Lallantop
Source: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
इटली में एक घबराई हुई औरत ने फायर ब्रिगेड को फोन कर तुरंत आने को कहा. कारण ये बताया कि उसकी एक जरूरी चाबी है जो खो गई है. फायर वालों की लगा औरत घर के बाहर लॉक हो गई है. भागे-भागे आए. पर पहुंचने पर फायर वालों को पता चला कि चाबी घर की नहीं, औरत की चड्ढी की थी. मतलब चेस्टिटी बेल्ट की थी. तो पहले ये जान लो चेस्टिटी बेल्ट क्या होती है. एक तरह का अंडर्गार्मेंट है जो औरतें पहनती थीं 400 साल पहले. यूरोप में जब बड़े-बड़े योद्धा लड़ाई के लिए जाते थे, औरतें लोहे की ऐसी बेल्ट पहन लिया करती थीं जिनमें एक ताला लगा होता था. जिससे औरतें खुद को अपने पति के लिए 'लॉयल' रख सकें. और हस्तमैथुन न कर सकें. क्योंकि हस्तमैथुन को खराब मानते थे. खैर, फायर ब्रिगेड वालों ने औरत की बेल्ट का ताला तोड़ा. फिर पता लगाया कि बेल्ट उसने खुद पहनी थी या उसे जबरन पहनाई गई. औरत ने बताया कि बेल्ट उसने अपनी मर्जी से पहनी थी क्योंकि वो सेक्स करने से बचना चाहती थी. फायर-फाइटर और औरत, दोनों ही सिचुएशन से एम्बैरेस हो गए थे. पर अच्छी बात ये थी कि ताला सेफली तोड़ दिया गया.

Advertisement

Advertisement

()