दो टीमों के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था. तभी एक हेलिकॉप्टर मैदान में उतरा. हर तरफधूल उड़ने लगी. मैच रुक गया. खिलाड़ी धूल से बचने के लिए भागने लगे. दर्शक हैरान होगए. हेलिकॉप्टर से नाकाबपोश तीन बदमाश उतरे. उनके हाथों में बंदूकें थीं. तीनों एकखिलाड़ी के पास पहुंचे और उसे खींचते हुए हेलिकॉप्टर में ले गए. इसके बादहेलिकॉप्टर वहां से उड़ गया. दर्शक देखते रह गए. कल्पना करिए कि आप परिवार के साथइस मैच को देख रहे हों. बीच मैदान से खिलाड़ी का इस तरह अपहरण हो जाए. आप खुद की औरफैमिली की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाएंगे. इस मैच को देख रहे दर्शकों को भी लगाकि ये हो क्या रहा है. खिलाड़ी के बीच मैदान से अपहरण कर लिए जाने से दर्शक हैरानथे.क्या है मामला?इटली के फुटबॉलर हैं इग्नाजियो बारबागलो. वह अपना आखिरी मैच खेल रहे थे. अपनेरिटायरमेंट मैच को यादगार बनाना चाहते थे. वियाग्रांडे और नेब्रोर्डी शहर के बीचफुटबॉल मैच खेला जा रहा था. ड्रिंक ब्रेक के बाद खिलाड़ी मैदान में फिर से खेलने केलिए उतरे, उसी दौरान एक हेलिकॉप्टर मैदान में उतरा और इग्नाजियो बारबागलो को लेकरउड़ गया. दरअसल उन्होंने अपने रिटायरमेंट मैच को यादगार बनाने के लिए अपने फेकअपहरण की साजिश रची थी. इसलिए तय प्लान के अनुसार मैच के दौरान हेलिकॉप्टर मैदानमें उतरा. तीन नकाबपोश बंदूकधारी उतरे और इग्नाजियो बारबागलो का अपहरण कर ले गए.😂😂😂https://t.co/fqj5BGgLps— JohnSmith1988 (@Smith1988John) April 4, 2019 हालांकि इग्नाजियो बारबागलो का यहमजाक सिसिलियन फुटबॉल अथॉरिटी को पसंद नहीं आया. अथॉरिटी ने सिटी ऑफ वियाग्राडे कीटीम पर 200 यूरो लगभग 15 हजार का जुर्माना लगा दिया. टीम को 31 मई तक के लिए सभीतरह की प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है. अपने आखिरी मैच को यादगार बनाने केलिए खिलाड़ी बहुत कुछ करते हैं. लेकिन इस फुटबॉलर ने अपने आखिरी मैच को यादगारबनाने के लिए जो किया वो कुछ ज़्यादा हो गया. कुछ लोगों के ये गले नहीं उतरा, वहींकुछ लोगों को खिलाड़ी का यह मजाक पसंद भी आया.--------------------------------------------------------------------------------IPL 2019: मोहम्मद सिराज जितनी बुरी हालत कभी किसी की नहीं हुई है