डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में रहने आ रहे हैं. हमेशा के लिए. सनद रहे कि अमरीकीडेमोक्रेसी में हमेशा का मतलब 4 साल से होता है. ट्रंप की टक्कर की लड़ाई चल रही थीहिलेरी क्लिंटन से. हिलेरी हार गईं. लोगों को लग नहीं रहा था कि ऐसा होगा लेकिन होगया. कुछ नहीं किया जा सकता है. हालांकि वहां प्रदर्शन-वदर्शन हो रहे हैं. लेकिनफ़ायदा होता दिख नहीं रहा है. इसी बीच इन्टरनेट पे अफरा-तफ़री मच गयी. हिलेरी क्लिंटनके पति बिल क्लिंटन की एक तस्वीर फैल गयी. उसमें देखा जा सकता था कि बिल क्लिंटन एकहोटल के कमरे में नंगे बैठे हुए हैं. टीवी देख रहे हैं. हाथ में सिर्फ़ एक रिमोट है.ये कहीं से भी ग़लत नहीं था. लोगों को ग़लत जो लगा वो थी एक लड़की, जो क्लिंटन को मसाजदे रही थी. कहा जाने लगा कि वो एक प्रॉस्टिट्यूट थी. तहलका मच गया. लोग एक बड़े झटकेके इंतज़ार में थे. ये पहली बार नहीं था, जब बिल क्लिंटन सेक्स से जुड़े किसी मामलेमें फंसे हों. मोनिका लेविंस्की संलग्न हैं. मामले के ट्विटर पर फैलते ही ट्वीट्सआने लगे: लेकिन फिर राज से पर्दा उठा. वो आदमी बिल क्लिंटन नहीं था. वो उनका हमशक्लथा. और ये सारा किया धरा था ऐलिसन जैक्सन का. ये उनका ही आर्ट प्रोजेक्ट था. इसमेंवो सेलिब्रिटीज़ के हमशक्लों के साथ काम कर रही हैं. इन सेलिब्रिटीज़ में डोनाल्डट्रंप और इंग्लैंड की रानी भी शामिल हैं. बिल क्लिंटन का हमशक्ल और वो लड़की, दोनोंही ऐक्टर्स हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:एक निबंध सोनम गुप्ता की बेवफाई परबैंक की कतार में लगे लोगों की परेशानी होगी कमतीन साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरा किया था एक सर्किल