The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IT raids allegedly detect Rs 1,000 crore foreign assets and black money of Bharat Hotels Group

ललित होटल चलाने वाले ग्रुप पर छापा, 1000 करोड़ की विदेशी संपत्ति और काले धन का पता चला!

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भारत होटल्स ग्रुप के 13 ठिकानों पर छापेमारी की.

Advertisement
pic
25 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2020, 06:37 AM IST)
Img The Lallantop
भारत होटल्स ग्रुप की ललित होटल चेन है. इसके अलावा कई रिज़ॉर्ट्स भी हैं. फोटो: ललित होटल. India Today
Quick AI Highlights
Click here to view more
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भारत होटल्स ग्रुप के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. बिजनेस टुडे के मुताबिक, इस दौरान टैक्स डिपार्टमेंट को 1000 करोड़ रुपए से ज़्यादा अघोषित विदेशी संपत्तियों और काले धन का पता चला है. ये ग्रुप देश में ललित होटल चेन चलाता है. सेंट्रल बोर्ड फॉर डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने बताया कि 19 जनवरी को ग्रुप के प्रमोटर और इनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे. अघोषित विदेशी संपत्तियों में ब्रिटेन और यूएई में होटल, अचल संपत्तियां और बैंक खाते शामिल हैं. फिलहाल, डिपार्टमेंट ने किसी का नाम नहीं बताया है. टैक्स चोरी का भी मामला सीबीडीटी ने बताया, छापे के दौरान 35 करोड़ की टैक्स चोरी का भी पता चला है. इसके बाद ग्रुप पर आईटी ऐक्ट और ब्लैकमनी एक्ट, 2015 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. छापे में अब तक 24.93 करोड़ की बेनामी संपत्ति सीज़ की गई है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के दशक में बने ट्रस्ट की मदद से पैसे विदेश भेजे गए. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रमोटर का एक रिश्तेदार इसमें मदद करता था. भारत होटल्स ग्रुप और ज्योत्सना सूरी भारत ग्रुप की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) ज्योत्सना सूरी हैं. वो 1989 से ग्रुप से जुड़ी हुई हैं. पति ललित सूरी की मौत के बाद ज्योत्सना ने 2006 में सीएमडी पद संभाला. ग्रुप के ललित होटल के नाम से एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी होटल्स हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ज्योत्सना के भाई जयंत नंदा से जुड़ी जगहों पर भी छापेमारी की थी. जयंत नंदा कार्गो मोटर्स के प्रमोटर हैं.
सीबीआई ने बैंक फ्रॉड केस में इस कंपनी पर छापेमारी की, मामला 3500 करोड़ का है

Advertisement

Advertisement

()