The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Israeli tourist gang raped in Manali on Sunday

इजराइली औरत ने लिफ्ट ली, बदमाशों ने उसका गैंगरेप कर डाला

मनाली में हुई है घटना. काजा जाना था उस औरत को.

Advertisement
pic
25 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 26 जुलाई 2016, 11:56 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मनाली में संडे को एक टूरिस्ट का गैंगरेप हुआ. वो इजराइल से थी. घूमने के लिए निकली थी. अनजाने लोगों से लिफ्ट ले बैठी. वो लोग उसे उसके डेस्टिनेशन के बजाए कहीं और ले गए. और रेप किया. मामले में पुलिस ने दो गिरफ्तारी की है. 25 साल की टूरिस्ट कुछ दिन पहले ही मनाली आई थी. ओल्ड मनाली में ब्रह्मा गेस्ट हाउस है, वहीं पर रुकी हुई थी. ये इलाका इजराइलियों के घर के माफिक है. जो भी इजराइल से मनाली आता है, इसी गेस्ट हाउस में अपने कूल्हे टिकाता है. उस औरत ने स्पीति घाटी के हेड ऑफिस काजा घूमने जाने का प्लान बना रखा था. संडे को सुबह-सुबह निकल पड़ी. हडिंबा रोड पर खड़ी होकर टैक्सी का वेट कर रही थी. काफी टाइम हो गया था वेट करते. अचानक एक गाड़ी आई. उस पर नंबर प्लेट नहीं था. जाने की जल्दी में औरत को कुछ नहीं सूझा. उन अनजान लोगों से उसने लिफ्ट ले ली. गाड़ी में कुल 6 लोग भरे थे. वे लोग औरत को काजा के बजाए किसी दूसरी जगह ले गए. और गैंगरेप किया. फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गए. जैसे-तैसे खबर पुलिस तक पहुंची. औरत से पुलिस ने पूछ-ताछ किया. उसने बताया कि उसे नहीं पता, वो लोग उसे कहां ले गए थे. और ये भी नहीं पता कि वो लोग थे कौन. उसने बताया कि केवल दो लोगों ने ही उसका रेप किया है. इसके बाद पुलिस लगी है सीसीटीवी फुटेज खंगालने में. जिससे उस गाड़ी या फिर लोगों के बारे में कुछ जानकारी मिल जाए. SP कुल्लू पद्म चंद ने बताया कि औरत की मेडिकल जांच हो गई है. रिपोर्ट आनी बाकी है. मनाली में विदेशियों से रेप का ये पहला मामला नहीं है. साल 2013 में एक अमरीकी औरत के साथ गैंगरेप हुआ था. वो भी लिफ्ट मांग रही थी. आरोपियों ने तो रेप के बाद उसे लूटा भी था.
बिहार में महादलित को रेप करके मार डाला, संसद में मामला उठाइए मायावती जी! सरकारी बंगले पर बुलाकर करता था रेप! IAS की तैयारी कर रही लड़की ने मार डाला 3 साल पहले गैंगरेप करने वाले जेल से बाहर आए, फिर रेप किया 80 साल के बूढ़े की कहानी पढ़ें और अपने बच्चों के लिए डरें दादा के मर्डर का बदला लेने के लिए बच्चों ने किया रेप बिहार में बहार! रेप किया, चार दिन बाद वेजाइना में ठूंसी पिस्तौल की नली

Advertisement

Advertisement

()