राहुल गांधी कहिन कि कांग्रेस इस बार गुजरात में दबा के चुनाव लड़ रही है. चुनावगया तो कांग्रेस दब गई. सन्न खींचकर बैठ गई है. उधर मोदी जी अगली पंचवर्षीय कीतैयारी में घोड़ा खोल दिए हैं. इसी तैयारी के तहत आने वाली 17 जनवरी को रोड शोहोगा. अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक. पूरे 8 किलोमीटर. इस रोड शो में मोदीजी के अलावा इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी होंगे. याद करो, सितंबर मेंजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रोड शो किया था. तब जाकर वहां चमचमाती बीजेपीकी सरकार खड़ी है.Image Facebookतो पूरा मामला भी सुन लो अब. नेतन्याहू 14 से 19 जनवरी भारत टूर पर हैं. जैसे अक्सरहमारे पीएम विदेश दौरे पर रहते हैं. तो इस दौरान नेतन्याहू आगरा जाकर ताजमहल भी देखसकते हैं. वही ताजमहल जिस पर विवादों की छाया हमेशा बनी रहती है. इजराइल के दूतावाससे ये जानकारी छनकर इधर आई है. नेतन्याहू नई दिल्ली में रायसीना वार्ता में हिस्सालेंगे. हमारे देश से और ज्यादा दांत काटी रोटी कैसे हो जाए, इस पर बात चीत होगी.मने फुल दोस्ती बढ़ाने का इरादा है. फिर राष्ट्रपति कोविंद, मोदी जी और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के साथ भी बैठकी होगी. वहीं दिल्ली में तसले में रखी जाएगी आगऔर उसका घेरा बनाकर मूंगफली लेकर बैठेंगे सब लोग. हरी वाली चटनी के साथ. प्लान बहुतसारे हैं. ये ट्वीट पढ़ लियो ध्यान से.Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu will visit India from 14-19 January,2018. He will be visiting Delhi, Agra, Ahmadabad & Mumbai: MEApic.twitter.com/KcAcAyHLbI— ANI (@ANI) January 11, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंयोगी आदित्यनाथ गाड़ी के किन नंबरों पर जान छिड़कते हैं?क्विज: अरविंद केजरीवाल के बारे में कितना जानते हैं आप?कौन हैं वो दो लोग, जो लालू यादव के लिए जेल गए थेFDI नीति में इस बदलाव से आईफोन खरीदना आसान होने वाला है