The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Israel Tel Aviv mass shooting 8 killed 2 terrorists neutralised Jaffa

इजरायल में मिसाइल हमले से पहले हुई मास शूटिंग, 7 की मौत, कई लोग घायल

7 in killed Tel Aviv mass shooting: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेल अवीव के जाफ़ा क्षेत्र में दो बंदूकधारियों ने आम जनता के बीच में गोलीबारी की. दोनों हमलावरों को मार गिराया गया है और स्थिति नियंत्रण में है.

Advertisement
pic
2 अक्तूबर 2024 (अपडेटेड: 2 अक्तूबर 2024, 10:46 AM IST)
mass shooting in Israel
दोनों बंदूकधारियों को भी मार गिराया गया है. (फ़ोटो - रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इज़रायल के तेल अवीव में गोलीबारी और चाकू हमले में कम से कम 7 लोगों के मौत की ख़बर है (Tel Aviv shooting and knife attack). जबकि लगभग 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इज़रायली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. बताया गया कि तेल अवीव के जाफ़ा क्षेत्र में दो बंदूकधारियों ने आम जनता के बीच में गोलीबारी की (Mass Shooting in Israel). स्थानीय पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया है कि ये घातक हमला रेल के डिब्बे में शुरू हुआ और प्लेटफ़ॉर्म पर भी जारी रहा.

इज़रायली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों हमलावरों को मार गिराया गया है और स्थिति नियंत्रण में है. पीड़ितों के परिवारों को ख़बर दे दी गई है. कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में घटना की फ़ुटेज शेयर किए गए. इसमें सड़क पड़े शव दिखाई दिए. बीबीसी की ख़बर के मुताबिक़, पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी और चाकू से लैस एक अन्य हमलावर को लोगों ने रोक लिया. इनका मकसद इलाक़े में आतंक फैलाना था. अपराधियों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है.

मामले में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भी प्रतिक्रिया आई है. नेतन्याहू जब ईरानी मिसाइल हमले पर टिप्पणी कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने इस घटना का भी ज़िक्र किया. CBS न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक़, उन्होंने जाफ़ा में हुए हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के पूर्ण स्वस्थ होने की उम्मीद जताई.

ये गोलीबारी इज़रायल के ख़िलाफ़ ईरानी मिसाइल हमले से कुछ समय पहले हुई. घटनास्थल पर मौजूद पुलिसवाले बचते-बचाते क्षेत्र का जायजा लेते दिखे. क्योंकि मिसाइलें और डिफेंस के लिए रॉकेट शहर के ऊपर से उड़ रहे थे और हवाई हमले के सायरन बज रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलीबारी के बारे में न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से बात की. एक प्रत्यक्षदर्शी बेंजामिन रैटज़ोन ने बताया,

लोग ज़मीन पर थे. उन्होंने मुझे भी नीचे झुकने के लिए कहा. मैंने देखा कि शूटर मेरी तरफ़ मुंह करके खड़ा था. वो कुछ करना चाहता था, तभी सुरक्षा बल मौक़े पर आ गए और वो उसकी ओर दौड़ पड़े.

ये भी पढ़ें - ईरान के हमले के बाद इजरायल के सपोर्ट में आया अमेरिका

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले तो उन्होंने गोलीबारी को आतिशबाजी समझ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ये कुछ ज़्यादा ही भयानक था. कई गोलियां चलीं. हम ज़मीन पर गिर पड़े और लोग रो रहे थे. उन्होंने देखा कि ज़मीन पर किसी का खून बह रहा था.

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल हसन नसरल्लाह के बाद अब किसे निशाना बनाने वाला है?

Advertisement

Advertisement

()