The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • israel sent iron dome air defence system to united arab emirates first time called for help iran war

दुबई को उस रात एक फोन ने बचाया... UAE पर गिर रही थीं मिसाइलें, इजरायल ने तबाही रोक दी

Israel sent Iron Dome to UAE: जंग शुरू होते ही ईरान ने UAE पर करीब 550 बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलें और 2200 से ज़्यादा ड्रोन हमले किए थे. लेकिन इजरायली आयरन डोम सिस्टम ने दर्जनों मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया था. इसके पीछे की पूरी कहानी सामने आई है.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026, 09:53 AM IST)
israel sent iron dome to uae:
इजरायल ने पहली बार अपना Iron Dome System बाहर ऑपरेट करने के लिए भेजा था. (सांकेतिक तस्वीर- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका-ईरान जंग में ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस को अपना निशाना बनाया था. इनमें सबसे ज़्यादा हमले UAE (यूनाइटेड अरब अमीरात) पर किए गए थे. एक्सिओस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल ने UAE की मदद के लिए आयरन डोम एयर डिफेन्स सिस्टम (Iron Dome System) भेजा था. इसे ऑपरेट करने के लिए कुछ ऑपरेटर भी साथ भेजे गए थे. बताया गया कि UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल-नाहयान ने खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मदद मांगने के लिए फोन किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक़, पहली बार इजरायल ने इस सिस्टम को अपने देश के बाहर ऑपरेट किया है. ईरान ने UAE पर करीब 550 बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलें और 2200 से ज़्यादा ड्रोन हमले किए थे. लेकिन इस सिस्टम ने दर्जनों मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया था. कुछ जो इंटरसेप्ट नहीं हो पाए उनसे थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है. इसे इजरायल और UAE के मज़बूत रिश्ते की ओर एक बेहतर कदम माना जा रहा है. UAE के एक अधिकारी ने बताया कि ईरान जंग ने कई लोगों के अप्रोच को बदल दिया है. उन्होंने इजरायल की इस मदद को एक ‘पॉजिटिव स्टेप’ बताया है. 

इजरायल और UAE ने 2020 में अब्राहम अकॉर्ड पीस एग्रीमेंट पर साइन कर लिया था. ये ट्रीटी इजरायल और अरब देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए बनाई गई थी. गाजा वाले मुद्दे पर दोनों देश एक दूसरे से असहमत हैं. लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि इस वक़्त दोनों देश के बीच पहले से बहुत अच्छे रिश्ते हैं. 

ये भी पढ़ें: आयरन डोम तो खूब सुना, ये 'एरो एंड डेविड स्लिंग' क्या है जिसके सामने बेदम हो गईं ईरानी मिसाइलें?

आयरन डोम क्या है?

एक मोबाइल गेम होता है, जिसमें ऊपर से नीचे गिर रही चीज़ों को गिरने से पहले मारकर खत्म करना होता है. आयरन डोम भी कुछ-कछ ऐसा ही है. ये रॉकेट्स मिसाइलों को बीच हवा में रोककर उन्हें खा जाता है. एक क़िस्म का लौह कवच है. जिसपर इज़रायली आसमान की सुरक्षा का जिम्मा है. इसे इजरायल के राफेल डिफेंस सिस्टम और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ ने मिलकर बनाया है. इसमें अमेरिका ने भी तकनीकी और आर्थिक मदद की थी.

आयरन डोम को साल 2011 से सर्विस में लाया गया है. इसे ख़ास तौर पर गाजा से दागे जाने वाले रॉकेट्स और आर्टिलरी फायर को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. ये बिना दिशा वाले कम दूरी के रॉकेटों को रोकने की क्षमता रखता है.

वीडियो: Iron Dome नहीं, Israel के इस सिस्टम ने Iran की मिसाइलों को रोका

Advertisement

Advertisement

()