The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Israel PM Benjamin Netanyahu said to crush Iran terrior alliance with allaince Arab countries

'ईरान को अब गठजोड़ बनाकर मारेंगे... ', जंग को ट्रंप ना बोल रहे, पर नेतन्याहू ने 'कसम' खा ली

Israel Iran War: Benjamin Netanyahu ने इशारों-इशारों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा. इजरायली पीएम ने कहा कि उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों को ईरान के खतरे के बारे में चेताया था. बोले इजरायल कुछ देशों के साथ अब गठबंधन करेगा. इन देशों के नाम भी उजागर किए हैं.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026, 03:52 PM IST)
iran War, Benjamin Netanyahu, Mojtaba Khamenei, arab countries, israel arab, Israel, Israel Iran war
बेंजामिन नेतन्याहू (बाएं) ने ईरान से युद्ध जारी रखने की बात कही है (Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी धमकी दी है. उन्होंने साफ कहा कि इजरायल, ईरान का गला घोंट रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल अब अरब देशों के साथ मिलकर काम करने की तरफ बढ़ रहा है. उनका यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप किसी भी तरह ईरान के साथ जारी जंग से बाहर निकलने की 'फिराक' में हैं.

मंगलवार, 31 मार्च को बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल, परमाणु कार्यक्रम और अपने प्रॉक्सी संगठनों पर जो 'ट्रिलियन डॉलर' खर्च किए, वे अब बेकार हो चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने ईरान और उसके एक्सिस को 'दस बड़ी चोटें' दी हैं. यह बयान उन्होंने यहूदी त्योहार ‘पासओवर’ से ठीक पहले दिया.

इजरायल के ऑनलाइन अखबार 'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह, यमन में हूती और वेस्ट बैंक में अन्य ग्रुप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान के खिलाफ एक स्ट्रेटेजिक बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा,

"ईरान इजरायल का गला घोंटना चाहता था, लेकिन अब इजरायल उसका गला घोंट रहा है."

बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान सरकार पहले से ज्यादा कमजोर है, और इजरायल पहले से ज्यादा मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन इजरायल ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जंग से कदम पीछे खींचने में जुटे हैं.

बेंजामिन नेतन्याहू ने इशारों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा. इजरायली पीएम ने कहा कि उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों को ईरान के खतरे के बारे में चेताया था. दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश युद्ध खत्म करने की इच्छा रखता है, लेकिन वे इस बात की गारंटी चाहते हैं कि आगे ऐसा संघर्ष दोबारा ना हो.

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि अब अरब देश इजरायल के साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, "हम अरब देशों के साथ गठजोड़ बना रहे हैं, जो हमारे साथ मिलकर ईरान से लड़ने की बात कर रहे हैं."

नेतन्याहू ने कथित तौर पर कहा,

"पहले, मैंने अरब नेताओं के साथ सीक्रेट बातचीत की थी. मैंने उनसे कहा, ‘जितनी जल्दी हो सकेगा ईरान तुम्हें जीत लेगा और तुम्हारी सल्तनतों को उखाड़ फेंकेगा.’ उस समय, उन्होंने असल में चीजों को नहीं समझा था. आज वे समझते हैं."

30 मार्च को वाशिंगटन में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि खाड़ी देश इजरायल से मदद मांग रहे हैं. उन्होंने दावा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन हों या सऊदी अरब और ओमान, ये देश इजरायल के करीब आ गए हैं.

वीडियो: ट्रंप ने उतारे मिडिल ईस्ट में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर, क्या प्लानिंग चल रही है?

Advertisement

Advertisement

()