The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Israel pm Benjamin Netanyahu about treatment for prostate cancer

बेंजामिन नेतन्याहू को कैंसर हो गया, हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि शुरुआती चरण के प्रोस्टेट कैंसर का उनका इलाज सफलतापूर्वक हो गया है. एक रूटीन चेकअप के दौरान उनके शरीर में एक छोटा सा ट्यूमर पाया गया था.

Advertisement
pic
24 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 12:07 AM IST)
Benjamin Netanyahu prostate cancer
बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने कैंसर के बारे में अपडेट दी है. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान के खिलाफ इजरायल की ‘बेनतीजा’ जंग का जो भी नतीजा हो. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक जंग तो जीत ली है. नेतन्याहू ने खुद खुलासा किया है कि वह प्रोस्टेट कैंसर के पहले स्टेज से पीड़ित थे, लेकिन उनका इलाज हो गया है. वह कैंसर को पहले ही स्टेज में हराने में कामयाब हो गए हैं. नेतन्याहू ने बताया कि हाल ही में रूटीन जांच के दौरान कैंसर का पता चला था लेकिन ईरान के साथ चल रही जंग की वजह से उन्होंने इस सूचना को जनता में जारी करने से रोक दिया था.  

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार, 24 अप्रैल को नेतन्याहू की सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई. इसे लेकर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि डॉक्टरों ने एक रूटीन मेडिकल चेकअप के दौरान प्रोस्टेट में ट्यूमर का पता लगाया था. डॉक्टरों ने इसका तुरंत इलाज किया और यह ठीक भी हो गया है.

डॉक्टर ने क्या कहा?

इस बारे में जानकारी देते हुए इजरायल के हदासा अस्पताल (Hadassah Hospital) की ऑन्कोलॉजी यूनिट के डायरेक्टर अहारोन पोपोवत्सर ने कहा कि बीमारी शुरुआती स्टेज में पकड़ी गई थी. नेतन्याहू की उम्र के पुरुषों में यह आम है. ताजा टेस्ट के नतीजों के आधार पर कहा जा सकता है कि बीमारी खत्म हो चुकी है. 76 साल के इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इस जानकारी को 2 महीने तक रोककर रखने को कहा था ताकि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच में ये खबर न आए और इजरायल के खिलाफ गलत प्रचार न हो. 

उन्होंने बताया कि 2024 में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या के लिए उनका ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद से ही वो लगातार मेडिकल निगरानी में हैं. उनकी नियमित जांच की जा रही थी. हाल ही में हुई एक जांच में प्रोस्टेट में ट्यूमर का पता चला था.  नेतन्याहू की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनकी हेल्थ अब पूरी तरह से ठीक है. रेडिएशन थेरेपी से उनके कैंसर का इलाज कर दिया गया है. हालांकि, रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया कि नेतन्याहू का ये इलाज कब-किस तारीख को हुआ.

बता दें कि ईरान से जंग के दौरान नेतन्याहू के मौत की अफवाह उड़ी थी. इस दौरान उनकी सेहत को लेकर भी खूब बातें की गईं. इन सबका खंडन करने के लिए नेतन्याहू ने मार्च 2026 में एक कैफे का दौरा किया. इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. .

वीडियो: सोशल लिस्ट: राघव चड्ढा AAP छोड़कर BJP पहुंचे, Operation Lotus, अरविंद केजरीवाल पर क्या वायरल?

Advertisement

Advertisement

()