'अपनी कब्र खोद रहा हूं,' हमास की सुरंग में रोते हुए इजरायली बंधक का वीडियो वायरल
Israeli Hostage Hamas Video: इजरायली बंधक एक अंडरग्राउंड सुरंग जैसी दिखने वाली जगह में फावड़ा चलाते हुए दिख रहा है. वो कैमरे के सामने धीमी आवाज में अपनी आपबीती सुनाता है.

फिलिस्तीनी संगठन हमास की गिरफ्त में मौजूद एक इजरायली बंधक के सामने आए वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में उसका सूखा शरीर और खोखली हो चुकी आंखें दिख रही हैं. उसका कहना है कि वो खुद अपनी कब्र खोद रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हमास ने ही जारी किया है.
वीडियो सामने आने पर इजरायली जनता गुस्से से भर गई और बंधकों की रिहाई की मांग तेज हो गई. NDTV की खबर के मुताबिक, 24 साल के इस इजरायली बंधक की पहचान एव्यातार डेविड के रूप में हुई है. वो एक अंडरग्राउंड सुरंग जैसी दिखने वाली जगह में फावड़ा चलाते हुए दिख रहे हैं. डेविड कैमरे के सामने धीरे-धीरे और धीमी आवाज में अपनी आपबीती सुनाते हैं. वो हिब्रू भाषा में कहते हैं,
वीडियो के अंत में एव्यातार डेविड अपनी बात पूरी करते ही सिर झुका लेते हैं. डेविड के वीडियो पर उनके परिवार वालों ने भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है,
डेविड के अलावा हमास और इस्लामिक जिहाद ने 21 साल के जर्मन-इजरायली नागरिक रोम ब्रास्लावस्की का भी वीडियो रिलीज किया. वीडियो में रोम भी काफी दुबले और कमजोर नजर आए. दोनों वीडियो ने इजरायल में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से बातचीत की पब्लिक डिमांड को और तेज कर दिया है.
शनिवार की शाम तेल अवीव में बड़ी संख्या में इजरायली इकट्ठा हुए थे. उन्होंने सरकार से तुरंत इजरायली बंधकों की रिहाई की अपील की. बताया जा रहा है कि लोगों की ये रैली, इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी रैलियों में से एक थी.
वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि वीडियो जारी होने के बाद प्रधानमंत्री ने डेविड के परिवार से बात की है. उन्होंने वीडियो पर गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है. नेतन्याहू ने हमास पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हमास ‘जानबूझकर हमारे बंधकों को भूखा रख रहा है’ और उन्हें ‘बुरे तरीके से’ प्रचारित कर रहा है.
एव्यातार डेविड उन 49 बंधकों में से एक हैं, जो अभी भी गाजा में हमास और उसके सहयोगी फिलिस्तीनी गुटों की तरफ से बंधक बनाए गए हैं. इन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने बंधक बना लिया था. तब दक्षिणी इजरायल में हमास के हमले में लगभग 1,219 लोग मारे गए थे.
हमले के बाद, हमास हमलावरों ने लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया था. वहीं, गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में लगभग 60,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इनमें से ज्यादातर मौतें महिलाओं और बच्चों की हुई हैं.
वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप ने इजरायल-हमास युद्धविराम को लेकर क्या बड़ा एलान कर दिया?

.webp?width=60)

