The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • israel hamas war joe biden talks to israeli pm benjamin netanyahu gaza ceasefire

Israel Hamas War: थोड़े समय के लिए रोक सकते हैं जंग, नेतन्याहू ने ऐसा क्यों कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की. इसमें उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध के बीच 'टेक्टिकल पॉज' लेने की संभावना पर चर्चा की.

Advertisement
pic
7 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2023, 11:54 AM IST)
USA President Biden talks to Israeli PM Netanyahu over possible tactical pauses for Gaza.
जो बाइडन ने बेंजामिन नेतन्याहू से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए युद्ध के बीच विराम लेने के बारे में बातचीत की. (फोटो क्रेडिट - एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल-हमास युद्ध (Israel Hamas War) के बीच विराम लेने की संभावनाओं पर बात की. गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए ये विराम लिए जा सकते हैं. दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन वॉइट हाउस ने इस फोन का रीडआउट जारी किया. इसमें बताया गया,

"दोनों नेताओं ने हमास के बंधक बनाए गए बच्चों और कई अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए की जा रही कोशिशों पर बात की. राष्ट्रपति बाइडन ने इजरायल और हमास से इजरायली नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने दृढ़ समर्थन को दोहराया. इसके साथ ही उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों की रक्षा करने और युद्ध में लोगों को होने वाले नुकसान को कम करने की जरूरत पर भी जोर दिया."

वॉइट हाउस ने ये भी बताया,

"दोनों नेताओं ने युद्ध के इलाकों से नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकलने का समय देने, जरूरतमंद नागरिकों तक मदद पहुंचाने और बंधकों की रिहाई के लिए 'टेक्टिकल पॉज' लेने की संभावना पर भी चर्चा की."

ये भी पढ़ें- इजरायल ने गाजा के किए 'दो टुकड़े'

युद्धविराम के लिए मना कर चुके हैं नेतन्याहू

रीडआउट में ये नहीं बताया गया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पर क्या जवाब दिया. हालांकि, वे पहले ही युद्धविराम के लिए मना कर चुके हैं. द गार्जियन की लाइव रिपोर्ट में बताया गया कि नेतन्याहू ने युद्ध खत्म होने के बाद गाजा पर अनिश्चित समय तक शासन करने की बात कही है.

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि युद्ध खत्म होने के बाद गाजा पर किसका शासन होगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इजरायल के पास अनिश्चित समय के लिए गाजा की पूरी सुरक्षा जिम्मेदारी हो सकती है. वे बोले, सबने देखा है कि जब ये जिम्मेदारी हमारे पास नहीं होती तो क्या होता है. 

नेतन्याहू ने कहा कि उनके पास सुरक्षा जिम्मेदारियां नहीं होने के कारण हमास ने उन पर इतने बड़े स्तर का हमला किया, जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.  

ये भी पढ़ें- क्या गाजा पर कब्जा करेगा इजरायल?

इजरायल पर हुए हमास के हमले को 1 महीना हो गया है. इस मौके पर इजरायल के लोग जेरुसलम में इकट्ठा हुए. उन्होंने यहां 7 अक्टूबर के हमले में मारे गए 1400 लोगों के लिए मोमबत्तियां जलाईं. दूसरी तरफ फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल-हमास युद्ध में 10,022 फिलिस्तीनी लोग मारे जा चुके हैं. इनमें से 4,104 बच्चे हैं. 

वहीं, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र(UN) की एजेंसी, UNRWA के 88 कर्मचारियों ने भी इस युद्ध में अपनी जान गंवाई हैं. 

वीडियो: इजरायल हमास युद्ध: जर्मन टैटू आर्टिस्ट पर खुलासा, परिवार सदमे में आ गया!

Advertisement

Advertisement

()