इजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत इन अफसरों की मौत, IDF का दावा
सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. ईरानी लीडरशिप के मारे जाने के बाद IRGC ने इजरायल-अमेरिका के लिए चेतावनी जारी की है. IRGC ने कहा कि अगला हमला इतना घातक होगा, जितना अमेरिका-इजरायल ने कभी सोचा नहीं होगा.
.webp?width=210)
एक तरह अमेरिका-इजरायल हैं, दूसरी तरफ ईरान. जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है. अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. ईरान की राजधानी तेहरान में शोक का माहौल है. लेकिन सुप्रीम लीडर के अलावा भी इजरायल ने टॉप लेवल के 7 ईरानी लीडर्स को मारने का दावा किया है.
इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उसने ईरानी सिक्योरिटी लीडरशिप के कई सीनियर मेंबर को मार गिराया है. इनमें एक टॉप डिफेंस ऑफिसर और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर भी शामिल हैं.
इजराइल ने दावा किया कि उसकी एयर स्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी, IRGC चीफ मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर, सुप्रीम लीडर के मिलिट्री ब्यूरो चीफ मोहम्मद शिराजी, ईरान की SPND हथियार डेवलपमेंट बॉडी के चेयरमैन हुसैन जबल अमेलियन, SPND के पूर्व चेयरमैन रेजा मोजाफरी-निया, खातेम अलनबीह कमांड के इंटेलिजेंस हेड सालेह असदी मारे गए हैं.
हालांकि, ईरान ने सभी की मौतों की पुष्टि नहीं की है. अभी तक ईरान ने केवल अली शमखानी, IRGC चीफ मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर की मौत को कबूला है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने आरोप लगाया कि ये अधिकारी मिसाइल प्रोडक्शन, रीजनल प्रॉक्सी कोऑर्डिनेशन और न्यूक्लियर से जुड़े प्रोजेक्ट्स समेत एडवांस्ड हथियार प्रोग्राम के सेंटर में थे.
IDF के मुताबिक उसके मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट ने तेहरान में दो जगहों की पहचान की, जहां सीनियर ईरानी सुरक्षा अधिकारी इकट्ठा हुए थे. इजरायली एयरफोर्स ने कहा कि उसने 200 फाइटर जेट्स से ईरान के 500 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है. इजरायल के मुताबिक, जिन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वे ईरान के डिफेंस से जुड़े फैसले लेने में अहम भूमिका निभाते थे.
इजरायल ने कहा कि शमखानी को 2025 में भी निशाना बनाया गया था. जबकि IDF ने IRGC चीफ मोहम्मद पाकपुर पर ‘इजरायल को खत्म करने की योजना’ चलाने और मिसाइल और ड्रोन हमलों की निगरानी करने का आरोप लगाया है.
सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. ईरानी लीडरशिप के मारे जाने के बाद IRGC ने इजरायल-अमेरिका के लिए चेतावनी जारी की है. IRGC ने कहा कि अगला हमला इतना घातक होगा, जितना अमेरिका-इजरायल ने कभी सोचा नहीं होगा.
वीडियो: US-Israel के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें बरसा दीं

.webp?width=60)

