The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Israel claims Iran's security chief Ali Larijani dead, Ali Larijani posts on X moments later

'हमने अली लारीजानी को मार गिराया', इजरायल का बड़ा दावा, ईरान चुप

Israel ने Iran के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मारने का दावा किया है. अगर ऐसा होता है तो ये ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका होगा. लारीजानी अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद ईरान के सबसे ताकतवर नेता माने जाते हैं. हालांकि अभी ईरान की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (अपडेटेड: 18 मार्च 2026, 08:09 PM IST)
Ali larijani iran security chief israeli air force iran
इजरायल ने अली लारीजानी को मार गिराने का दावा किया है. (Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल ने ईरान के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक अली लारीजानी को मारने का दावा किया है. अली लारीजानी ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव थे. उनको अयातुल्ला अली खुमैनी के बाद ईरान का सबसे ताकतवर माना जाता है. इजरायल रक्षा मंत्री इजरायल कट्ज ने उनके मारे जाने की पुष्टि की है. वहीं इजरायली सेना ने बासीज पैरा मिलिट्री मिलिशिया के चीफ गुलाम रजा सुलेमानी को भी मार गिराने का दावा किया है.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि अभी ईरान ने इजरायल के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वहीं ईरान के सरकारी मीडिया ने लारीजानी का हाथ से लिखा हुआ नोट शेयर किया है. लेकिन इसके साथ उनकी मौत या जिंदा होने को लेकर कोई सफाई नहीं आई है. लारीजानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मारे गए ईरानी नाविकों की याद में यह नोट शेयर किया है. उन नाविकों का अंतिम संस्कार 17 मार्च को हो सकता है.

अगर लारीजानी की हत्या की पुष्टि  होती है तो ये सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के लिए सबसे बड़ा झटका होगा. माना जा रहा है कि खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी ही पर्दे के पीछे से ईरान की सत्ता को संभाल रहे हैं. अली लारीजानी आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 14 मार्च को दिखे थे. वह राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ तेहरान में फिलिस्तिनियों के समर्थन में आयोजित अल-कुद्स दिवस की रैली में शामिल हुए थे.

लारीजानी ईरान की सिक्योरिटी से जुड़े सभी ऑपरेशन्स हेड थे. इसके अलावा वो ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम और कूटनीति के भी सूत्रधार रहे हैं. खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी ही देश की अंतरिम परिषद और वॉर ऑपरेशन्स को लीड कर रहे थे. इजरायली सेना (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराने का भी दावा किया है. सुलेमानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गोर्ड कोर (IRGC) की पैरा मिलिट्री मिलिशिया बासिज के कमांडर थे.

इजरायली सेना ने बताया कि खुफिया विभाग से मिली सटीक जानकारी के आधार पर उनकी एयरफोर्स ने तेहरान में एक टार्गेटेड अटैक किया. इस अटैक में सुलेमानी को मार गिराया गया. ईरान ने इजरायली सेना के इस दावे की भी पुष्टि नहीं की है. 

वीडियो: ईरान-अमेरिका जंग में यूक्रेन का फायदा हो गया, प्रेसिडेंट ज़ेलेन्स्की ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()