The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • israel claim to kill irgc navy chief alireza tangsiri

होर्मुज स्ट्रेट बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

इजरायल ने ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नेवी के चीफ कामोडोर अलीरेजा तंगसीरी की मौत का दावा किया है. इजरायली मीडिया के मुताबिक तंगसीरी को बंदर अब्बास पोर्ट पर हुए एक हमले में मारा गया है.

Advertisement
pic
26 मार्च 2026 (अपडेटेड: 26 मार्च 2026, 03:28 PM IST)
israel claim to kill irgc navy chief alireza tangsiri
अलीरेजा तांगसिरी ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक कर दिया था (PHOTO-X, IRNA)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग में एक और बड़े लीडर की मौत की खबर आई है. इजरायल ने ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नेवी के चीफ कामोडोर अलीरेजा तंगसीरी की मौत का दावा किया है. इजरायली मीडिया के मुताबिक तंगसीरी को बंदर अब्बास पोर्ट पर हुए एक हमले में मारा गया है.

इस मामले पर जेरूसलेम पोस्ट से बात करते हुए एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि कमोडोर तंगसीरी को मार दिया गया है. लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया कि तंगसीरी की मौत इजराइल या US के हमले में हुई थी या किसी और वजह से. हालांकि अभी इसे लेकर ईरान का बयान नहीं आया है. 

कौन थे कमोडोर तंगसीरी?

नेवल कमोडोर अलीरेजा तंगसीरी ईरान की नौसेना के टॉप अधिकारी थे. उनके बारे में कहा जाता है कि समुद्र में वो ईरान की आंख-कान थे. होर्मुज या तटीय इलाकों से जुड़ी हर स्ट्रैटेजी में उनका दखल था. साथ ही वो सुप्रीम लीडर के भी खास थे. कमोडोर तंगसीरी अगस्त 2018 से IRGC नेवी की कमान संभाल रहे थे. उन्होंने हालिया जंग में पर्शियन गल्फ और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास ईरान की एक्टिविटी को लेकर काफी आक्रामक रुख अपना रखा था.

बीते सप्ताह ही उन्होंने इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला करने की धमकी दी थी. उन्होंने आम नागरिकों और कर्मचारियों को उन जगहों से दूर रहने की चेतावनी दी थी, जहां अमेरिकी सेना रहती है. उस समय अमेरिका को चेतावनी देते हुए तंगसीरी ने कहा था, 

‘हमारी टारगेट लिस्ट अपडेट हो चुकी है. अमेरिका से जुड़ी ऑयल फैसिलिटीज अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों के बराबर ही मानी जाएंगी, और उन पर पूरी ताकत से हमला किया जाएगा.’

कमोडोर अलीरेजा वो व्यक्ति थे, जिनके ऊपर ईरानी नौसेना की हर प्लानिंग का जिम्मा था. चाहे विरोधी देशों के जहाज को होर्मुज के इलाके में रोकना हो, तबाह करना हो या मित्र देशों के जहाजों को पास कराना हो. हर काम में कमोडोर अलीरेजा का हुक्म ही माना जाता था. अगर उनकी मौत हो गई है, तो निश्चित तौर पर ये ईरान के लिए बड़ा झटका है.

वीडियो: स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर फंसा ईरान वॉर, इसे खुलवाने के लिए अमेरिका क्या करेगा?

Advertisement

Advertisement

()