ज़माना बहुत ख़राब हो चला है. ये बात गांव में कई बार सुनी. लगता था दकियानूसी बातहै. लेकिन बुजुर्गों की बातें यूं ही नहीं होतीं. कई मायने छिपे रहते हैं. ज़रुरतकुंद दिमाग को धार देने की है. ज़माना ख़राब हो गया है इसके कई मायने हो सकते हैं.उन्हीं में से एक की बात करेंगे कि ज़माना कितना ख़राब हो गया है. पहले चेतावनी पढ़ लोजो बहुत ज़रूरी है.Hi, Heloo, whtsap (अंग्रेजी पर न जाओ) वाले अनजान मैसेज से सोशल मीडिया पर जितनीदूरी बना लो उतना ही भला है. ज़रा से उलझे तो महंगा पड़ जाएगा.गर्लफ्रेंड बनकर जो बातें करती थी, वो एक आदमी निकलालड़की बनकर बात कर रही थी बुज़ुर्ग औरतलड़की बनकर लड़कियों से ही सेक्स चैट करता था लड़काइजरायली आर्मी. हां इजरायल की आर्मी सुंदर लड़कियों के चक्कर में फंस गई. आर्मी काकहना है कि उसके सैनिकों को फिलीस्तीन के सुन्नी मुस्लिम संगठन 'हमास' ने हनी ट्रैपमें फंसाया है. हमास सदस्यों ने सोशल मीडिया पर खुद को लड़की बता कर सैनिकों कीजासूसी की है. ये ख़बरें अब पुरानी हो गई हैं. क्योंकि ज़माना इतना ख़राब हो चुका हैकि आप लिबरल होकर अनजान लड़की से दोस्ती करेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपकीसारी इनफार्मेशन लीक हो गई. हो सकता है आपके अकाउंट साफ़ कर दिए जाएं. आपका फोन हैककर लिया जाए. ये हनी ट्रैप है बबुआ. जिसका शिकार hi, hello से ही शुरू हो जाता है.इस बात का सबूत ये है कि जिस देश की आर्मी को बहुत मज़बूत माना जाता है. वो इस ट्रैपमें फंस चुकी है. इजरायली आर्मी के एक सीनियर अफसर का कहना है कि 'हमास' ने फेसबुकके जरिए उसके सैनिकों को ट्रैक किया और फिर खुद को महिला बताकर सुंदर तस्वीरेंभेजीं. और दोस्ती बढ़ा ली. इसके बाद सैनिकों को एक चैट ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने केलिए बोला जाने लगा. और इस एप्लीकेशन के ज़रिए हमास ने इजरायली सैनिकों के फोन कीजानकारी जुटा ली.इस तरह की गई चैट.इजरायली आर्मी का कहना है जो तस्वीरें सैनिकों को भेजी गई वो असल में लड़की की हैं,जिन्हें हमास वालों सोशल मीडिया से चुराया था. खबर है कि इसके ज़रिये हमास वालोंसैनिकों की लोकेशन और हथियारों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की है. एक अफसरका ये भी कहना है कि हमास की इस साजिश का खुलासा वक्त पर हो गया. इससे इजरायल कोकिसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ. हमास की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है.इजरायली आर्मी को इस प्लान के बारे में तब पता लगा जब सेना के कई जवानों ने यहशिकायत की कि एक संदिग्ध महिला उन्हें ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कह रही है. तोक्या समझे. कितनी प्लानिंग के साथ इजरायल की आर्मी को लोल बना दिया गया. जो खूब तेज़तर्रार मानी जाती है. और आईटी की टीम भी रहती है. आपके पास तो ऐसा कुछ भी नहीं है.तो भय्या संभलकर य नहीं किसी की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और झट से एक्सेप्ट कर ली.या फिर किसी लड़की की तस्वीर देखी और भेज दी रिक्वेस्ट. कर रहे हैं फिर चैट. तो सबकोबता दो. कभी कोई इस ट्रैप में फंस जाए. और लुट बैठे.