ISIS वाले कश्मीर, बाबरी, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला लेने आ रहे हैं
साउथ एशिया और इंडिया को टारगेट करता IS का वीडियो आया है, जिसमें इस बार इंडिया से गए आतंकी नजर आ रहे हैं .
Advertisement

Photo: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया पर आजकल कोई ध्यान दे रहा है तो वो है आईएसआईएस, नया वीडियो आया है. इस बार पूरा फोकस इंडिया पर है. 22 मिनट के वीडियो में पहले अरबी में बकैती पेली गई है. फिर इनका आतंकी कह रहा है कि आईएसआईएस वाले भारत से कश्मीर, बाबरी मस्जिद, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला लेंगे. ये इंजीनियरिंग स्टूडेंट थे यहां थे तो, वहां जा के आतंकी हो गए हैं.
वीडियों में ये कहा गया है कि भारत में आईएसआईएस स्थानीय जेहादियों से ही हमले करवाएगा. माने हम ये मानें कि आईएसआईएस के लोकल जेहादी इंडिया में हैं.
ये खबर छपी है, अंग्रेजी वाले अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में. इस वीडियो के बाद परेशान होने की जरूरत इसलिए भी है कि आईएसआईएस का इंडिया और साउथ एशिया के लिए तैयार किया गया ये पहला वीडियो है. और जाहिर है ऐसे और वीडियो आएंगे. इन प्रोपेगैंडा वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बहकाने और अपनी तरफ मिलाने के लिए बनाया जाता है.
बहकने का असर देखिए. इस वीडियो में मुंबई के ठाणे वाला फहद तनवीर शेख नजर आ रहा है. ये यहां पढ़ाई कर रहा था, वहां जाकर अबु अम्र अल हिंदी बन गया है. मिमियाती आवाज में कहता है "हम वापस लौटेंगे. हम तलवार लेकर लौटेंगे. हम लोग बाबरी मस्जिद और कश्मीर, गुजरात और मुजफ्फरनगर में मुसलमानों की हत्या का बदला लेंगे."
इस वीडियो में कुल 5 चमन दिख रहे हैं. DSLR का अच्छा प्रयोग किया गया है. आईएसआईएस वाले मछलियां बेचकर कैमरामैन ठीक-ठाक सा ले आए हैं लगता है. एक जनाब और बढ़कर बोले, कहे ' उन उलेमाओं की मत सुनो, जो कहते हैं इस्लाम अमन का मजहब है, अल्लाह की कसम इस्लाम एक दिन के लिए भी अमन का मजहब नहीं रहा.'
अच्छा मजे की बात क्या? लास्ट में एक गाना बजता है जिसका मतलब कुछ ऐसा है कि अब उजाला होने वाला है, और सारे दुख और जुल्म खत्म हो जाएंगे. हंसी जानते हैं काहे पर आती है, ये गाना जब बजता है तो उनके हाथ में बंदूके होती हैं.
वीडियो इंटरनेट पर पड़ा है. यहां नहीं लगाए हैं. काहे उनकी लगाई आग और फैलाएं.

