'हम लेक्के रहेंगे आजादी' में ISIS भी घुसने वाला था
पकड़े गए आतंकियों का खुलासा, कन्हैया की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट में हंगामे का ऑर्डर था.
Advertisement

Source- Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
तो जिस वक्त बालक लोग हम लेक्के रहेंगे आजादी में बिजी थे, ISIS वाले उनके प्रोटेस्ट में धंसने वाले थे. साथ में नारे लगवाने नहीं आ रहे थे, JNU में नारेबाजी के बाद जो हंगामा हो रहा था, उसी का फायदा उठाने आते. हमको कैसे पता? एनआईए से. एनआईए माने राष्ट्रीय जांच एजेंसी.
आईएस से जुड़ा एक संगठन है. 'जुनुद अल खलीफा-ए-हिंद माने जेकेएच. हिंद से ये क्लियर होगा कि ये अपनी एक्टिविटीज हिन्दुस्तान में करते हैं. ये ISIS का इंडियन मॉड्यूल है. तो अभी फरवरी में इसके 25 आतंकी पकड़ाए हैं. इनमें से एक है 19 साल का आशिक अहमद उर्फ राजा. इसे कहा गया था कि कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद जो प्रदर्शन हो रहे हैं. उनमें शामिल हो जाए. गाड़ियां जलाए और तोड़फोड़ करे. इससे हमारे यहां का माहौल बिगड़ता. गिरफ्तारी के बाद वैसे भी लानत-मलानत चल रही थी. कोई किसी को कोर्ट में पीट रहा था. ऐसे में इस तरह के हमले होते तो और जहर फैलता.
आशिक ने बताया, उसको 'अंसार उद तौहीद बिलाद अल-हिंद' के किसी सरगना अहमद अली ने ट्रिलियन ऐप पर कॉन्टेक्ट कर कहा था कि 'इस टाइम देश के कई शहरों में छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. ऐसे में हमें मौके का फायदा उठाना चाहिए. इसमें घुस जाना चाहिए. गाड़ियां जलानी चाहिए. तोड़फोड़ करनी चाहिए.'

