The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ISLAMABAD HIGH COURT REFUSES VOICE SAMPLES OF SUSPECTS IN MUMBAI ATTACK CASE

हाफिज सईद का वॉइस सैंपल नहीं ले पाएगा PAK

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के वॉइस सैंपल लेने की इजाजत नहीं दी.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2016, 07:58 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया छोड़िए. अब हाफिज सईद की आवाज के सैंपल के लिए पाकिस्तान भी तरसेगा. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को पाकिस्तानी सरकार से कहा, 'हाफिज सईद की आवाज का सैंपल लेने की इजाजत नहीं है.' यानी पाकिस्तानी सरकार की अर्जी खारिज. पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. कि मुंबई हमलों के दोषी आतंकी हाफिज सईद और 6 संदिग्धों की आवाज के सैंपल लेने हैं. ताकि इंडिया ने जो सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग मुहैया कराई हैं, उससे मैच करवाया जा सके. लेकिन कोर्ट ने कर दिया है मना. याद रहे कि हाफिज सईद 26/11 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों का दोषी है.

Advertisement

Advertisement

()