The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Islamabad Bomb Blast Pakistan Defence Minister Khwaja Asif accused India

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद धमाके के बाद भारत का नाम लिया, रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान

Pakistan Mosque Blast: अब तक 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 100 से ज्यादा घायल हैं.

Advertisement
pic
6 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2026, 11:17 PM IST)
Pakistan Blast
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ. (India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस्लामाबाद बॉम्ब ब्लास्ट में भारत पर आरोप लगा दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के साथ भारत को भी घसीटने की कोशिश की है. ख्वाजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि "भारत और अफगानिस्तान के बीच मिलीभगत सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि हमले में शामिल आतंकवादी अफगानिस्तान आते जाते थे.

ख्वाजा ने कहा

"शर्मनाक हार के बाद, भारत अपने एजेंटों के ज़रिए युद्ध लड़ रहा है. अब उसमें सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं है."

ख्याजा ने इस बयान का भारत ने जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान कहा गया है

आज सुबह इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इसमें हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को परेशान करने वाली समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने के बजाय, अपनी घरेलू समस्याओं के लिए दूसरों को दोष देकर खुद को धोखा दे रहा है. भारत ऐसे आरोप को खारिज करता है, जो जितना आधारहीन है, उतना ही बेतुका भी है.

6 फरवरी को इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला हुई. अब तक आई जानकारी के मुताबिक कम से कम 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालांकि, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

ये हमला उस समय हुआ जब शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. इस्लामाबाद में ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव दो दिन के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आए हैं.

ख्वाजा आसिफ बड़ी-बड़ी बातें कर रहें है लेकिन इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता ताकी जवाद का बयान विस्फोट के बाद आया था. उन्होंने कहा कि विस्फोट आत्मघाती था या नहीं ये कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी. फोरेंसिक टीमों को ये पता करने के लिए लगाया गया है कि हमला आत्मघाती था या मस्जिद में पहले से बम लगाया गया था.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले पर दुख जताते हुए जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी हमले की कड़ी निंदा की और हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: Delhi के Lal Quila के पास जिस i20 Car में धमाका हुआ उसके बारे में क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()