नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की स्पेशल कोर्ट ने ISIS के एक संदिग्ध आतंकी के2 लाख 38 हजार रुपये के पुराने नोट बदलकर नये नोट देने का वादा कर दिया है. इससंदिग्ध आतंकी का नाम है सैयद मुजाहिद. NIA में उसने इस बाबत अपील की थी. अपील मानली गई. जनवरी 2016 में NIA ने कर्नाटक में जांच के दौरान ये पैसे मुजाहिद के घर सेज़ब्त किए थे. 9 दिसंबर, 2015 के बाद NIA ने ISIS से जुड़े संदिग्धों पर धर-पकड़ तेजकी थी. इसी में मुजाहिद गिरफ्तार हुआ था. ऐसे लोगों को Unlawful Activities(Prevention) Act के तहत अरेस्ट किया गया था. एजेंसी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में कहाथा कि ये लोग लोगों को खोज कर उनकी ISIS में भर्ती करते थे. उन्हें सीरिया, लीबियाऔर इराक भेजते थे. मुजाहिद पर ISIS के लिए देश के नागरिकों को चुनने, उनकी आईडीबनाने, उन्हें ISIS में भर्ती होने के लिए मोटीवेट करना, उनकी ट्रेनिंग करवाने काआरोप है. इसी मामले में सैयद मुजाहिद अपने वकील एम एस खान के साथ कोर्ट गया था.उसने कोर्ट से कहा कि ये पैसे उसके माता-पिता की सेविंग हैं. इन पैसों में उसकेफलों के बिजनेस के पैसे भी शामिल हैं. मुजाहिद के पैरेंट्स सरकारी नौकर हैं. पापातहसीलदार पद से रिटायर हुए हैं. उसकी मां एक स्कूल में प्रिंसिपल रही हैं. मेल टुडेसे बात में मुजाहिद की वाइफ सुमैया ने कोर्ट के फैसले पर ख़ुशी जताई. जज अमर नाथ नेमुजाहिद की इस अपील पर कहा, ''मैंने चीफ इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर के निर्देशों के हिसाबसे एप्लीकेशन स्वीकार करने को कहा है. उसके ये पैसे नए नोटों से बदलकर FixedDeposit Receipt (FDR)के रूप में रखने को कहा गया है. मैच्योर होने तक ये पहले पैसेएक साल तक रखे जाएंगे. इसके बाद कोर्ट के अगले ऑर्डर तक इस समय को बढ़ा दिया जाएगा.कहा जा रहा है कि NIA कोर्ट ने पैसे बदलने की बात इसलिए मानी क्योंकि NIA के अफसरोंने इसका विरोध नहीं किया. इसे बदलने के बाद रसीद की सारी फोटोकॉपी रखी जाएंगी. NIAने बताया कि मुजाहिद के अलावा नफीस खान और मुदब्बिर मुश्ताक शेख से 5.42 लाख रूपएजब्त किए थे. इनके नोट बदलने के बारे में अभी पता नहीं है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने ISIS का नया नाम रखा है, जिससे उसे बहुत नफरत है राधेमां के जागरणों की जिम्मेदारी लेगा ISIS? आमाक: इकलौता मीडिया जो दुनिया को ISIS कीखबरें बताता है! ISIS ने बनाए औरतों से रेप करने के रूल