The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ISIS release 'rape handbook' to fighters, with 15 sickening new rules revealed

ISIS ने बनाए औरतों से रेप करने के रूल

आप कितने भी अहिंसक होंगे, मन करेगा कि ससुरे हाथ आ जाएं तो पकड़ के लतिया दें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
30 दिसंबर 2015 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2015, 08:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जी करता है एक जोरदार लप्पड़ लगा दूं. खुदा के नाम पर गंध मचा रखी है स्यालों ने. काले कपड़े पहन अल्लाह के बाशिंदे बनकर घूमते हैं और खून पी रहे हैं औरतों और बच्चों का. हम बात कर रहे हैं हजारों मौतों के जिम्मेदार इस्लामिक स्टेट के सनकी आतंकियों की. नाशपीटों ने अपने 'सो कॉल्ड' लड़ाकों के लिए नए साल में ऐसे रूल बनाए हैं, कि पढ़कर घिन आ जाएगी.
Image embed
गुलाम औरतों के साथ रेप करने के इन्होंने 15 रूल बनाए हैं. औरतों की रेस्पेक्ट करने का क्लेम करते हैं, लेकिन ध्यान से पढ़िए, कितनी खतरनाक सोच है. कितने भी अहिंसक होंगे, आपका मन करेगा कि ससुरे हाथ आ जाएं तो पकड़ के लतिया दें.
1. गुलाम औरत से तब तक सेक्स न करें, जब तक उसका मेन्स्ट्रुअल साइकल खत्म न हो जाए या वह 'साफ-सुथरी' न हो जाए. 2. अगर गुलाम औरत प्रेग्नेंट है या उसके पीरियड्स नहीं हो रहे हैं, तो बच्चे के पैदा होने तक औरत के साथ सेक्स नहीं करना होगा. 3. औरत को अबॉर्शन कराने की मनाही होगी. 4. अगर कोई अपनी गुलाम औरत को रिहा कर रहा है तो उसके साथ सेक्स करने का हक सिर्फ उसी के पास रहेगा. गुलाम औरत किसी दूसरे के साथ सेक्स नहीं करेगी.
Image embed
5. अगर किसी गुलाम औरत की बेटी है, तो उसके साथ बाद में सेक्स किया जा सकता है. लेकिन शर्त ये होगी कि तब लड़की की मां के साथ कभी सेक्स नहीं करना होगा. और अगर लड़की की मां के साथ सेक्स कर लिया तो बेटी के साथ कभी सेक्स नहीं कर सकते. 6. अगर कोई दो बहनों का मालिक है. तो उसे सिर्फ एक के साथ सेक्स करना अलाउड होगा. ऐसे में मालिक को दूसरी बहन को किसी दूसरे को बेचना पड़ेगा. या रिहा करना होगा. 7. अगर किसी औरत का मालिक एक पिता है. तो उसका बेटा गुलाम औरत के साथ सेक्स नहीं कर सकता. इसके अलावा अगर उसकी पत्नी के पास कोई गुलाम औरत है, तो उसके साथ भी सेक्स करना अलाउड नहीं होगा.
Image embed
8. अगर कोई बाप अपनी गुलाम औरत को अपने बेटे को बेच देता है, तो उसे ये इजाजत नहीं होगी कि वो उस औरत से सेक्स करे. 9. अगर कोई गुलाम औरत प्रेग्नेंट हो जाती है, जब ऐसी औरत को बेचा नहीं जा सकेगा. ऐसी औरत मौत के बाद भी आजाद की जा सकेगी. 10. कोई मालिक अगर किसी गुलाम औरत को रिहा करता है. तो आजाद होने के बाद उसे ये अधिकार नहीं है कि वो उसके साथ सेक्स करे. 11. अगर दो या दो से ज्यादा लोग एक औरत की खरीदते हैं. तो उनमें से किसी को भी औरत के साथ सेक्स करने का अधिकार नहीं होगा. क्योंकि वो औरत जॉइंट ओनरशिप का हिस्सा मानी जाएगी. 12. पीरियड्स के दौरान गुलाम औरतों के साथ सेक्स करने की सख्त मनाही. 13. किसी भी औरत के साथ एनल सेक्स करने की परमिशन नहीं होगी.
Image embed
14. गुलाम औरतों के साथ प्यार से पेश आना होगा. सम्मान देना होगा. जब औरत काम करने की कंडीशन में न हो, तो उससे कोई काम जबरन करवाना गलत होगा. 15. महिलाओं के साथ बुरा बिहेव या अल्लाह जिसकी इजाजत नहीं देता है, जैसी हरकत करने वालों को गुलाम औरत नहीं बेची जा सकेगी.

Advertisement

Advertisement

()