The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ISIS connection came in Mangaluru cooker blast

मेंगलुरु कुकर ब्लास्ट में ISIS कनेक्शन का खुलासा कैसे हुआ?

कुकर बम के साथ आरोपी की तस्वीर सामने आई.

Advertisement
Mangaluru cooker blast
पहली तस्वीर कुकर बम के साथ और दूसरी में ब्लास्ट के बाद घायल आरोपी मोहम्मद शारिक. (Aaj Tak)
pic
सौरभ
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 07:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कल ही कहा था कि मंगलुरु ब्लास्ट (Mangalore Blast) में आतंकी कनेक्शन है. और आज, 21 नवंबर को आरोपी मोहम्मद शारिक (Mohammad Shariq) के ISIS से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. आरोपी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो कुकर बम के साथ दिखाई दे रहा है.

मेंगलुरु कुकर ब्लास्ट

दरअसल, 19 नवंबर को मेंगलुरु में पुलिस थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में शनिवार शाम को विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में ऑटो में बैठा मोहम्मद शारिक और ऑटो चालक घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के आधार पर छपी PTI की खबर के मुताबिक, 19 नवंबर को शारिक बम लगाने जा रहा था. तभी ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया. पुलिस के मुताबिक, धमाका करने के लिए डेटोनेटर, तारों और बैटरियों से लैस कुकर का इस्तेमाल किया गया. विस्फोट के बाद ऑटोरिक्शा का इंटीरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 20 नवंबर को कहा, 

Image embed

कर्नाटक पुलिस का कहना है कि शारिक ने तमिलनाडु में कोयम्बटूर का दौरा किया. जहां एक मंदिर के बाहर इसी तरह का विस्फोट हुआ था और जब वो वहां था, उस दौरान उसने फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था.

साथ ही, पुलिस को संदेह है कि शारिक ने और भी धमाकों की योजना बनाई थी. उसके घर पर इसके सबूत भी मिलने की बात कही जा रही है. खुफिया एजेंसियों ने 20 नवंबर को मैसूर में उसके किराए के घर से विस्फोटक, एक मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड, एक पैन, डेबिट कार्ड और एक नया सिम बरामद किया था.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल घायल आरोपी के ठीक होने पर ध्यान दिया जा रहा है. ताकि इस पूरे प्लैन की तह तक पहुंचा जा सके. इस मामले में सीएम बोम्मई ने ये जानकारी भी दी है कि केस की जांच में NIA और IB भी जुड़ रही हैं. NIA की चार सदस्यीय टीम ने घटनास्थल दौरा भी किया है.

वीडियो: यूपी में कुकर बम से सीरियल धमाके करने की साजिश रची जा रही थी?

Advertisement

Advertisement

()