कलर्स चैनल पर सैन्सुई स्टारडस्ट अवॉर्ड शो तो देखा होगा? फिल्म लाइन के तमाम चेहरेएक ही जगह जमते हैं तो देखना कौन मिस करता है यार. जो टीवी ही नहीं देखते उनकी बातऔर है. तो इस शो में अरिजीत सिंह को 'चन्ना मेरेया' के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्डमिला. इस मौके पर सलमान खान भी मौजूद थे. जब अरिजीत सिंह वहां गा रहे थे तोचंद्रवदन सलमान भाई प्रसन्नचित मुद्रा में बैठे थे. अरिजीत ने सिर हिलाया अभिवादनके लिए तो सलमान भाई ने भी जवाब दिया.https://www.youtube.com/watch?v=vfmif5NLOl8&t=3s इसको देखकर पहली बार दिमाग मेंआया कि "क्या इनकी दुश्मनी खत्म हो गई?" हां भई. कितना ड्रामा हुआ था सुल्तान केटाइम पर. अरिजीत सिंह ने माफी तक मांगी थी सलमान से. वो हत्थे से उखड़े हुए थे.माहौल सर्द सर्द सा था. फिर ये वीडियो देखकर लगा सब नॉर्मल हो गया है. लेकिन धुरंधरवीडियो एक्सपर्ट बताते हैं कि ये सब हमारी भावनाओं से खेलने का काम है. चैनल वालेजानते हैं कि किस सेलिब्रिटी की परफॉरमेंस पर किसका रिएक्शन सबसे पहले दिखाना है,कि जनता भाव विभोर हो जाए. उसके लिए ऐसे खेल होते हैं. जैसे अमिताभ बच्चन का कहींकोई फंक्शन चल रहा हो तो रेखा का रिएक्शन दिखाना उतना ही जरूरी हो जाता है जैसेसब्जी में नमक डालना. बिना उसके टेस्ट ही नहीं आएगा यार. फिर वो शॉट जरूरी नहीं किउसी वक्त का हो. 10-20 मिनट आगे पीछे का भी हो सकता है.https://www.youtube.com/watch?v=zgfo9ckQlfk या फिर विवेक ओबेराय या अगेन सलमानखान हों और मौके पर ऐश्वर्या राय मौजूद हो तो वाह वाह. इस एक सीन में इतनी पोटास हैकि इस पर तो नया यू ट्यूब चैनल चल सकता है. दोनों का नाम एक साथ डालकर एंटर मारो.बीसियों वीडियो लिंक खुल जाएंगे. https://www.youtube.com/watch?v=xsAXuJ-h57wजरूरी नहीं कि ऐसा हमेशा होता हो. या इस अरिजीत वाले केस में भी हुआ ही हो. लेकिनइसके चांसेज काफी रहते हैं. तो नेत्रों से अश्रुधार टपकाने से पहले ये सुनिश्चित करलें कि जिनके लिए आप अनमोल आंसू बहाने जा रहे हैं वो मूमेंट एडिटेड तो नहीं?--------------------------------------------------------------------------------'सलमान सर मैंने आपकी बेइज्जती नहीं की, 'सुल्तान' से मेरा गाना मत हटाइए':अरिजीत-सलमान का झगड़ा