क्या चोरों को पकड़ने में चौकीदार भेदभाव कर रहा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि इनकमटैक्स डिपार्टमेंट के छापों पर विपक्ष कुछ ऐसा ही बोल रहा है. इनकम टैक्सडिपार्टमेंट, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करता है. बीते 6 महीने केदौरान आयकर विभाग ने 15 छापे सिर्फ विरोधी दलों के नेताओं और उनके सहयोगियों केखिलाफ डाले. कर्नाटक में 5, तमिलनाडु में 3, आंध्र प्रदेश में 2 और 2 छापे दिल्लीमें डाले गए. बाकी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में एक-एक सर्चऑपरेशन चले. इस पूरे फेज में उत्तराखंड के सिर्फ एक भाजपा नेता के घर इनकम टैक्स काछापा पड़ा. उससे भी पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया. चुनाव आयोग की ओर से मांगी गई सफाईके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीबीडीटी ने इन छापों को निष्पक्ष कार्रवाई बतायाहै.किन लोगों को निशाने पर लिया आयकर विभाग ने? हाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीकमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स छापे पड़े. इसके बाद से ही विपक्षआरोप लगा रहा है कि छापे राजनीतिक हैं. कांग्रेस को बदनाम करने के लिए डाले गए.इनकम टैक्स विभाग सरकार की हाथ की कठपुतली बना हुआ है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिकमध्य प्रदेश से पहले आंध्र प्रदेश में इनकम टैक्स के छापे पड़े थे. ये छापे तिरुपतिदेवस्थानम के चेयरमैन और तेलुगुदेशम पार्टी के मैदुकुर विधानसभा क्षेत्र सेउम्मीदवार पुट्टा सुधाकर यादव और तेलुगुदेशम पार्टी के नेता और कारोबारी सीएम रमेशके यहां डाले गए थे.छापों के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कड़ी नाराजगी जताई. फाइल फोटो.29 मार्च, 2019 को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तमिलनाडु में छापा मारा था. यहां उसनेडीएमके के कोषाध्यक्ष और कटपदी से विधायक दुरई मुरुगन और उनके बेटे डीएम कथिर आनंदके संस्थानों पर छापे मारे थे. इससे ठीक दो दिन पहले 27-28 मार्च को आयकर विभाग नेकर्नाटक में विरोधियों को निशाना बनाया. कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलरकी सरकार है. विभाग ने कर्नाटक के मांड्या में छापा मारा. यहां जेडीएस नेता औरकर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री सीएस पुट्टा राजू के यहां छापा पड़ा. पुट्टा राजूमुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल का चुनाव मैनेजमेंट देख रहे थे. उसी दिनइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के भाई और कर्नाटक के पीडब्लूडीमिनिस्टर एचडी रेवन्ना के हासन स्थित ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान रेवन्ना केकरीबी अश्वथ नारायन रेड्डी और राया गौड़ा के घर पर भी छापे मारे गए. इनकम टैक्सविभाग दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत और नरेश बालियान के खिलाफ भीछापे मार चुका है. यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती के करीबी के रिटायर्डआईएएस नेतराम के यहां भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा.क्या इन छापों के राजनीतिक मायने हैं? इनकम टैक्स के छापों के बाद कर्नाटक केमुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री कोटैग करते हुए लिखा, 'इनकम टैक्स के छापों ने पीएम नरेंद्र मोदी की असली सर्जिकलस्ट्राइक का खुलासा कर दिया है. इनकम टैक्स अफसर बालकृष्ण को संवैधानिक पद का लालचदिया गया है. इस वजह से वो प्रधानमंत्री की बदले की राजनीति में मदद कर रहे हैं. येबेहद खेदजनक है कि चुनाव के वक्त में सरकारी मशीनरी और भ्रष्ट अफसरों को विपक्षीदलों को परेशान करने के लिए लगा दिया गया है.' कुमारस्वामी ने दो और ट्वीट किए-A shameful attempt to threaten and generate fear among our workers! We requestthe election commission to immediately intervene and stop this harrassment ofour workers.2/2@ECISVEEP— H D Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) March 30, 2019 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इन छापों पर कुछ ऐसी हीप्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि, विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिएप्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स विभाग में स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. छापों के बादमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ क्या बोले थे. ज़रा उस पर भी गौर कर लीजिए.कमलनाथ ने 9 अप्रैल को कहा, 'बीते तीन दिन से कमलनाथ के ऊपर दबाव बनाने का प्रयासकिया जा रहा है. मेरे पूरे राजनीतिक करियर के दौरान मुझे कोई मजबूर नहीं कर सका है.ये मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है. जिनके घरों में नकदी बरामद हुई है, उनकाभाजपा नेताओं से संबंध है. ये सब केंद्रीय एजेंसियों का खेल है. मैं इससे परेशाननहीं होता.' इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों से होता क्या है? इंडियन एक्सप्रेस केमुताबिक कारोबारी साल 2016 से फरवरी 2018 तक इनकमट टैक्स विभाग ने 2,126 तलाशी औरजब्ती अभियान चलाए. इनमें से ज्यादातर केस छूट गए. महज 89 लोग ही दोषी पाए गए.वित्त वर्ष 2016 में 447, 2017 में 1,152 और 2018 में फरवरी तक 527 छापे पड़े.तीनों साल में क्रमशः 28, 16 और 45 लोग इनकम टैक्स चोरी के दोषी पाए गए.--------------------------------------------------------------------------------वीडियोः बस्तर में हुए नक्सली हमले में में भाजपा विधायक भीमा मांडवी और 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत |दी लल्लनटॉप शो| Episode 191