The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ‘IS men’ stored powder from matchsticks to hit Kumbh NIA probe, charge sheet filed

भारत में ISIS के गरीब आतंकी, माचिस की तीली के मसाले से बनाते हैं बम

NIA की जांच में हुआ खुलासा. ISIS के आतंकी कुंभ में विस्फोट के लिए बम बनाने वाली पढ़ाई पढ़ रहे थे.

Advertisement
pic
20 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 20 जुलाई 2016, 07:49 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ISIS के लोग माचिस की तीली के पाउडर को इकट्ठा करके उससे कुंभ में विस्फोट करने के लिए बम बना रहे थे. NIA का कहना है कि फोरेंसिक वालों ने जांच करके इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इनके पास पाए गए माचिस के मसाले में पोटैशियम, एंटीमनी, फॉस्फोरस, क्लोरेट, सल्फाइड और अमोनियम भी पाया गया है. ये सब मिलकर सस्ता IED बना रहे थे. पकड़े गए लोगों के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दायर कर दी है. ये 6 लोग हैं, अखलाक उर रहमान, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद ओसामा, मोहसिन, इब्राहीम सैय्यद और यूसुफ़ अल हिंदी. इसके खिलाफ सेक्शन 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है. साजिश रचने के लिए. और भी कई गैरकानूनी गतिविधियों में इनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है. इन लोगों पर ISIS के हरिद्वार मॉड्यूल से जुड़े होने का शक है. NIA का कहना है मार्च से जून 2014 के बीच मेराज यूसुफ़-अल-हिंदी के कॉन्टैक्ट में आए थे. यूसुफ़-अल-हिंदी ISIS हैंडलर है. हैंडलर होता है ISIS का पीआर डिपार्टमेंट प्लस एचआर डिपार्टमेंट. माने सोशल मीडिया भी देखता है और रिक्रूटमेंट भी करता है. इसी यूसुफ़-अल-हिंदी ने उन सबको सोशल मीडिया पर फेसबुक, स्काइप, ट्रिलियन और व्हाट्सएप के जरिये बताया था कि सिंपल चीजों का यूज कर बम कैसे बनाते हैं. इसी से हम समझ सकते हैं कि ISIS के पास ज्यादा पैसा नहीं है. आज-कल जुगाड़ के जरिये काम चल रहा है सब. यूसुफ अल हिंदी ने 5 लाख 86 हजार रुपये भी भेजे थे. और भेजा था सोशल नेटवर्किंग के जरिये जिहाद के लिए मोटीवेट करने वाली स्पीच, जिहादी लिटरेचर, खून-खराबे और बम बनाने के आसान तरीके. दीवाली वाले पटाखों के जरिये और टाइमर के लिए टेबल या अलार्म वॉच से टाइमर बनाना भी सिखाया जाता था.

Advertisement

Advertisement

()