भाईसाब मार हो गई है. दो पिक्चर रिलीज हुईं आज. शाहरुख खान की 'दिलवाले', जिसमें वोबरसों बाद काजोल के साथ दिख रहे हैं. दूसरी चुलबुले रणवीर और दिप्पी की हिस्टॉरिकल'बाजीराव मस्तानी.' लेकिन दोनों फिल्मों को बीजेपी का प्रकोप झेलना पड़ रिया है.बीजेपी ने अलग-अलग जगहों पर दोनों फिल्मों के खिलाफ प्रोटेस्ट किया है. यूं तो अपनाप्यारा पड़ोसी है ना पाकिस्तान. उसने भी बाजीराव मस्तानी को इस्लाम विरोधी बोलकरबैन लगा दिया है. लेकिन इंडिया में बीजेपी और उसके साथी-संघी (;-)) संगठनों ने अलगवजह खोजी है.मैटर क्या है डूड?शाहरुख से तो पर्सनल खुन्नस हो गई है बीजेपी की. क्योंकि उन्होंने पिछले दिनोंअपोजीशन के सुर में बोल दिया था कि इंडिया में इनटॉलरेंस बढ़ रही है. बड़ा बवालहुआ. वैसे तो शाहरुख पिक्चर रिलीज होने से ऐन पहले पलट गए, लेकिन बीजेपी वालों कागुस्सा इत्ती जल्दी शांत नहीं होता भाई. भाजपाई नौजवानों के संगठन भारतीय जनता युवामोर्चा ने जबलपुर में 'दिलवाले' के खिलाफ प्रोटेस्ट किया. राजस्थान में संघीसंगठन वीएचपी और बजरंग दल भी शाहरुख की फिल्म का विरोध कर रहे हैं. दो लोगों ने तोफिल्म के खिलाफ मेमोरेंडम भी दे दिया है, लोकल प्रशासन को.बाजीराव से क्या बैर?भाई रणवीर-दीपिका से बीजेपी को कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन वे नाराज हैं कि संजयलीला भंसाली ने इस पिच्चर में इतिहास के एक गौरवशाली किरदार से छेड़छाड़ की है.भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रोटेस्ट के बाद पुणे के सिटी प्राइड थियेटर में फिल्मके तीन शो रद्द हो गए हैं. इस प्रोटेस्ट में पेशवा और छत्रसाल परिवार के वंशज भीशामिल हुए बताए जा रहे हैं. वैसे बाजीराव पर पाकिस्तान ने भी बैन लगाया है. लेकिनउनकी वजह अलग है. उनको घंटा लेना-देना है हिस्ट्री की छेड़छाड़ से. उनका सीन क्लियरहै. पिक्चर इस्लाम विरोधी है मियां. इसलिए हम न देखेंगे, न देखने देंगे.