यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की पहली वेब सीरीज़ 'द रेलवे मैन' अगले साल 2 दिसंबर 2022को रिलीज़ होगी. इस सीरीज़ में आपको केके मेनन, आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा नज़र आएंगे.इस वेब सीरीज़ को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं. 'द रेलवे मैन' से एक्टर इरफ़ान खानके बेटे बाबिल खान भी डेब्यू करने जा रहे हैं. शो की शूटिंग हाल ही में शुरू हुईहै. अपने बेटे बाबिल के पहले एक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए उनकी मां सुतपा नेइन्स्टाग्राम पर बहुत ही खूबसूरत पोस्ट लिखी. सुतपा ने लिखा, "तो इस हफ्ते मेरेबेटे बाबिल ने शूटिंग शुरू की है. मैं इस बाबिल खान नाम के लड़के के लिए बहुतउत्साहित हूं. हालांकि मैं थोड़ी लेट हूं लेकिन फ़िर भी मैं सभी सिंगल मदर्स को बतानाचाहूंगी कि पैरेंटिंग करना बहुत मुश्किल है. ख़ासतौर से तब, जब आपका बच्चा 21 सालदोनों पेरेंट्स के साथ रहा हो. लेकिन ये नामुमकिन नहीं है (मैं हर सिंगल मदर के लिएताली बजाती हूं.)View this post on InstagramA post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)सॉरी बेटे, लेकिन सारी ज़िंदगी मैंने एक लैजेंड के साथ काटी है. 30 साल फैक्च्युलीऔर सारी ज़िंदगी इमोशनली और रूहानी तौर पर. इसलिए मेरे पैमाने काफी ऊंचे हो चुकेहैं. मैं तुम्हें डराना नहीं चाहती या तुम पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहती. उसकेलिए हमारे पास सोशल मीडिया है.मैं तुम्हें याद दिलाना चाहती हूं कि तुम्हारे बाबा कहते थे कि मैं वो क्रिटिक हूं,जिसे खुश करना बहुत मुश्किल है. तो यहां बहुत लंबी लिस्ट है और व्यक्ति को हर बॉक्सको टिक करना पड़ता है. जिसके बाद मैं उन्हें एक अच्छा एक्टर मानती हूं. जिसके लिएतुम्हें अभी वक़्त लगेगा.तुम अपनी शुरुआत कर रहे हो 'बच्चा'और तुम्हारा हार्डवर्क देख मैं तुम्हें पहला टिकदेती हूं. मुझे पता है तुम शो की अमेंज़िंग कास्ट को देख कर बहुत खुश हो और साथ हीसाथ बहुत लकी फील कर रहो कि तुम्हें इंडस्ट्री के बेस्ट लोगों से सीखने को मिल रहाहै. लेकिन सच कहूं तो मैंने ख़ुशी-ख़ुशी दूसरा टिक तुम्हें इतने बेहतरीन कलाकारों केसाथ पोस्टर पर देखकर ही लगा दिया. ऑल द बेस्ट, पूरे मन से काम करना लेकिन बाकी के टिक्स को पाने की जल्दबाज़ी नहींदिखाना. क्योंकि बेटे कोशिश करना, फेल होना और फिर ठीक होना ही ज़िंदगी का सही तरीकाहै. तुम अपने पिता की लेगेसी आगे ले जाने में जल्दबाज़ी नहीं कर सकते." इरफ़ान खान कापिछले साल 29 अप्रैल को देहांत हो गया था. उनके बेटे बाबिल को परदे पर देखने के लिएकाफी लोग उत्साहित हैं.