The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Irish photographer says he sold picture of potato for more than 7 crore rupees

लियो कल्लो बात! 7 करोड़ में बिकी आलू की एक फोटू

यूरोप के एक बिजनेसमैन ने केविन अबॉश की खींची आलू की तस्वीर को खरीदा है .

Advertisement
pic
26 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2016, 08:05 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
समोसे का मजा तभी है. जब आलू हो. गाना भी तो है. 'जब तक रहेगा समोसे में आलू. तेरा रहूंगा बनकर मैं ओ शालू.' तो आलू की दीवानगी तगड़ी है गुरु. लेकिन सोचिए एक बंदा ऐसा भी है, जिसने आलू की तस्वीर के लिए सात करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए. ये तस्वीर खींची थी मशहूर फोटोग्राफर केविन अबॉश ने. गौर से देखिए. यही है वो आलू. potato picture आलू की तस्वीर खरीदने वाले यूरोपियन बिजनेसमैन ने अपना नाम छिपाए रखा है. केविन ने ये तस्वीर 2010 में खींची थी. केविन हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप्प की एक तस्वीर के लिए काफी मशहूर हुए थे. साथ ही ब्लैक ड्रॉप पर फोटोग्राफी के लिए केविन जाने जाते हैं. johny depp केविन के स्टूडियो के मुताबिक, केविन को आलू बेहद पसंद हैं. आलू लोगों की तरह एक-दूसरे से अलग होते हैं. लेकिन स्पीसीज एक हो. तो पहचानने में कोई देर नहीं लगाता है. ठीक इंसानों की तरह. kevin abosh मन करे तो आलू वाला गाना भी सुन लो यार https://www.youtube.com/watch?v=_l24jXGzNBA

Advertisement

Advertisement

()