हवाई जहाज के अंदर की ये फोटो बहुत वायरल है! कारण जानकर अपने बाल नोच लेंगे
फोटो आयरलैंड की एक एयरलाइन कंपनी की फ्लाइट की है.

हवाई जहाज से यात्रा (Flight Journey) करने के दौरान अधिकतर लोगों की चाहत होती है कि उन्हें विंडो सीट (Window Seat) मिल जाए, ताकि वो बाहर का नजारा देख सकें. हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता है. कई बार हमें बीच या साइड की सीट मिलती है. फ्लाइट कंपनियां हमारी इसी चाहत का फायदा उठाती हैं कि अगर किसी को विंडो सीट ही चाहिए, तो उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. लेकिन अधिक पैसे देने के बाद भी हमें अपनी पसंद की सीट मिल जाए, इसकी भी गारंटी नहीं होती है. सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने इसी दर्द को बयां करते हुए जो फोटो शेयर की है, वो काफी ज्यादा वायरल हो रही है.
दरअसल, आयरलैंड की एक फ्लाइट कंपनी है. जिसका नाम है Ryanair. ये सस्ते दामों में हवाई यात्रा कराने का दावा करती है. मार्टा वर्से (Marta Verse) नाम की एक महिला ने यात्रा के लिए इसकी एक टिकट बुक की थी.
उन्होंने विंडो सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया था. लेकिन जब वो फ्लाइट में पहुंचीं तो वो 'विंडो' की साइट देखकर दंग रह गईं. जाहिर है कि यात्री को मनमुताबिक सीट न मिलने पर काफी दुख हुआ.
कंपनी ने दिया जवाबमार्टा वर्से ने इस 'विंडो सीट' की फोटो ली और उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया. उन्होंने लिखा, ‘सच में, @Ryanair मैंने विंडो सीट के लिए भुगतान किया था.’ ये ट्वीट सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल है.
हालांकि, फ्लाइट कंपनी ने इस पर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, वो काफी निराशाजनक प्रतीत होती है.
मार्टा वर्से की ट्वीट का जवाब देते हुए कंपनी ने वही फोटो फिर से शेयर कर दी और उस छोटे से शीशे वाले हिस्से में गोला बनाकर दर्शाया कि उन्होंने यात्री को विंडो सीट दी थी. जबकि वहां इमरजेंसी गेट में एक बहुत छोटा सा गोल आकार शीशा लगा हुआ था. इस तरह की प्रतिक्रिया देखकर कई यूजर्स ने Ryanair पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि वो पैसेंजर्स की पीड़ा का मजाक बना रहे हैं.
वीडियो: यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को रूस की यूनिवर्सिटीज से आया ऑफर, हॉस्टल-ट्यूशन फीस में मिलेगी छूट

.webp?width=60)

