IRCTC की साइट हैक, 1 करोड़ लोगों का डेटा चोरी!
15 हजार रुपये की सीडी में आपका नाम, नंबर और जन्मतिथि कोई भी खरीद सकता है.
Advertisement

Source- Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
IRCTC की वेबसाइट हैक हो गई थी. महाराष्ट्र के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी केपी बक्शी ने ये कंफर्म कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने IRCTC को और रेलवे बोर्ड को इस बारे में बताया था. अब वेबसाईट सेफ है, अंडर कंट्रोल है. स्थिति नियंत्रण में है टाइप्स. लेकिन हालात चिंताजनक हैं.
हैक करने के लिए साइट खुल गई, हमें तत्काल में टिकट कराना हो तब काहे नहीं खुलती?
लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोग खतरे में हैं क्योंकि उनका नाम, फोन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एक सीडी में 15 हजार में बिक रहे हैं. इनको कोई भी मार्केटिंग कंपनी खरीद सकती है.और उसके बाद आपको जूं की कंघी से लेकर धनिया पाउडर खरीदने के लिए फोन करने लगेगी.
महाराष्ट्र सरकार ने हैकर्स की पहचान कर ली है लेकिन अभी उनके बारे में बता नहीं रहे. वहीं IRCTC के सीएमडी ने कहा है कि कोई हैकिंग नहीं हुई है. उनने ये माना कि पैसेंजर्स की इंफोर्मेशन बेची जा रही है. लेकिन ये नहीं पता कि ये ऑथेन्टिक है और IRCTC से ही निकाली गई है. पर ये 100% तय है कि हैकिंग नहीं हुई है. इन्फॉर्मेशन PNR स्टेटस से भी निकाली हुई हो सकती है.
