The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iran women's clothing causing rivers to run dry, says senior cleric

मौलाना जी, लड़कियां पर्दा करने लगें, तो क्या नदियों में दूध बहेगा?

ईरान के एक मौलवी पगला गए हैं. दिमाग बेचकर कुल्फी खा लिए हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
Source: Reuters
pic
प्रतीक्षा पीपी
13 जून 2016 (अपडेटेड: 13 जून 2016, 08:07 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जवान लड़कियों में बढ़ रही अनैतिकता के कारण ईरान की नदी सूख रही है. ऐसा कहना है ईरान के एक मौलाना का. मौलाना सैयद यूसुफ़ ताबताबी नेजाद, जो इस्फ़हान शहर में जुमे की नमाज करवाते हैं. ने पुलिस से कहा है कि औरतों के कपड़ों का ध्यान रखें. अगर औरतें ठीक से खुद को ढकेंगी नहीं, तो इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा.
Embed
अगर हम कोई पाप करता देखें और सिर्फ उसके बारे में बातें करते रहें, तो उसका कोई फायदा नहीं है. हमें एक्शन लेना चाहिए. पुलिस की मदद से ऐसी अनैतिक हरकतों की ख़त्म कर देना चाहिए. ईरान में इन दिनों पूरा पर्दा न करने वाली, गाड़ियों में म्यूजिक बजाने वाली या दूसरे 'गैर-इस्लामी' तरीकों से जीने वाली औरतों को मॉरल पुलिस पकड़ रही है.

Advertisement

Advertisement

()