The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Iran Warns Donald Trump to Respect Ayatollah Ali Khamenei Israel Conflict Abbas Araghchi

'खामेनेई की इज्जत करोगे तभी होगी डील... ' ईरान ने 'बड़बोले' ट्रंप को तगड़ा सुना दिया

Iran ने कहा है कि सम्मान देने वालों को ही सम्मान मिलता है. और अगर Donald Trump को कोई समझौता करना है, तो उन्हें कुछ बातों पर ध्यान देना ही होगा.

Advertisement
Iran Warns Trump
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि ट्रंप को खामेनेई की इज्जत करनी चाहिए. (फाइल फोटो: एजेंसी)
pic
रवि सुमन
28 जून 2025 (अपडेटेड: 28 जून 2025, 02:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ईरानी के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) को चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ट्रंप को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इज्जत करनी पड़ेगी, तभी अमेरिका के साथ कोई समझौता हो पाएगा. उनका मानना है कि सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है.

अराघची ने कहा है कि ट्रंप को खामेनेई के करोड़ों फॉलोवर्स को ठेस पहुंचाना बंद करना होगा. 28 जून को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है,

Embed

ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप का जिक्र करते हुए लिखा,

Embed

ट्रंप को इजरायल का 'डैडी' कहा

अराघची ने लिखा कि ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए इजरायल को अमेरिका की शरण में जाना पड़ा. उन्होंने कहा,

Embed

Iran Foreign Minister About Trump
अब्बास अराघची का एक्स पोस्ट.

ये भी पढ़ें: अमेरिका को नहीं पता ईरान को कितना नुकसान हुआ? हमले पर सब बताया, बस यही बात घुमा दी

अमेरिका-ईरान के बीच फिलहाल कोई सौदा नहीं

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद से, ईरान ने सख्त रुख अपनाया हुआ है. अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइटों पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया. रिपोर्ट है कि इन हमलों के बाद से ही अमेरिका लगातार ईरान से सीधी बातचीत करने की कोशिश कर रहा है. 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक बयान में कहा कि उन्होंने ईरान के साथ समझौता करने की हर एक कोशिश की है. ट्रंप ने भी एक बयान में कहा था कि अगले कुछ दिनों में ईरान के साथ अमेरिका की बैठक होने वाली है. लेकिन अब्बास अराघची ने ट्रंप के इस दावे को भी खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी तरह के समझौते के लिए कोई बातचीत निर्धारित नहीं है.

वीडियो: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई ने अमेरिका को तगड़ा सुना दिया

Advertisement

Advertisement

()