The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Iran Supreme Leader Ali Khamenei killed in US Israeli attack

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत, US-इजरायल ने हमला किया था

Ali Khamenei Killed: सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

Advertisement
Ali Khamenei, iran, israel, Ali Khamenei Killed, Ali Khamenei Killed in us israel attack
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत. (ITG)
pic
मौ. जिशान
1 मार्च 2026 (अपडेटेड: 1 मार्च 2026, 02:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान की सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत का दावा किया था. सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने 40 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.

ali khamenei
प्रेस टीवी का पोस्ट. (X @PressTV)

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी 'इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी' (IRNA) ने भी सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि की है. IRNA ने लिखा,

Embed

 

ali khamenei
IRNA का पोस्ट. (X @IrnaEnglish)

ईरानी मीडिया द्वारा अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद खामेनेई के आधिकारिक X हैंडल में कुरान की एक आयत का जिक्र किया गया है. यह सूरा अहज़ाब की 23वीं आयत है,

Embed

Ali Khamenei
(X @In_khamenei)

शिया बहुल इराक में भी खामेनेई की मौत पर शोक जाहिर किया गया है. इराक के जाने-माने मुस्लिम धर्मगुरु मोक्तदा अल-सद्र ने अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शोक जताया. इराक में में तीन दिन के सार्वजनकि शोक का ऐलान किया गया है.

iraq on ali khamenei
प्रेस टीवी का पोस्ट. (X @PressTV)

 

सर्वोच्च नेता की मौत की खबर मिलने पर ईरानी सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं कोई रो रहा है, तो कहीं इस्लामिक रिवॉल्यूशन शासन से खफा लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं. जब ईरानियों को खामेनेई की मौत के बारे में पता चला तो मशहद में इमाम रजा की पवित्र दरगाह पर दुख और शोक छा गया. 

Embed

पूरे ईरान की मस्जिदों में मातम छाया हुआ है. खबर पढ़ते वक्त प्रेस टीवी की मरियम अजारचेहर भी भावुक हो गईं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ईरान ने साफ कहा कि उसकी आर्म्ड फोर्स के इतिहास का सबसे खतरनाक अटैकिंग ऑपरेशन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसमें इजरायल समेत यूएस बेस को टारगेट किया जाएगा.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत का दावा किया था. ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा था,

“इतिहास के 'सबसे बुरे लोगों' में से एक खामेनेई की मौत हो गई है. यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया.”

donald trump ali khamenei
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. (truthsocial.com/@realDonaldTrump)

ट्रंप ने आगे कहा था कि कई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), मिलिट्री और और पुलिस फोर्स के सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि हम उन्हें छोड़ देंगे, लेकिन नहीं माने तो उन्हें बाद में सिर्फ मौत मिलेगी.

 

वीडियो: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को लेकर अन्य देशों ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()