जब भारत आ रहे जहाज पर IRGC के कमांडो ने चढ़ाई की, ईरान ने वीडियो जारी किया
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने भारत के गुजरात आ रहे एपामिनोडेस (Epaminondas) जहाज और MSC फ्रांसेस्का जहाज को कब्जे में लेने का वीडियो जारी किया है. वीडियो में दिख रहा है कि IRGC के नकाबपोश कमांडो जहाज का पीछा करते हुए उसका घेराव करते हैं और उसे अपने कब्जे में ले लेते हैं.

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत आ रहे एक जहाज समेत दो शिप्स को जब्त करने का वीडियो जारी किया है. वीडियो में नकाबपोश कमांडो जहाजों का पीछा करते और उसको जब्त करते हुए दिख रहे हैं. इससे पहले अमेरिका ने हॉर्मुज से गुजर रहे दो ईरानी जहाजों को जब्त किया था. ईरान का ये एक्शन जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को डॉनल्ड ट्रंप ने एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया. उनके ऐलान के कुछ घंटे बाद ईरानी सेना ने पनामा के फ्लैग वाले एमएससी फ्रांसेस्का और लाइबेरिया के फ्लैग वाले एपामिनोडेस जहाजों पर हमला करके उन पर कब्जा कर लिया. दोनों जहाजों को वापस ईरान के तट पर ले जाया गया.
अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने भारत के गुजरात आ रहे एपामिनोडेस (Epaminondas) जहाज और MSC फ्रांसेस्का जहाज को कब्जे में लेने का वीडियो जारी किया है. वीडियो में दिख रहा है कि IRGC के नकाबपोश कमांडो जहाज का पीछा करते हुए उसका घेराव करते हैं. फिर बड़ी ही फुर्ती से सीढ़ी के जरिए जहाज के डेक पर चढ़ जाते हैं. यहां वह गन लेकर पूरे कॉरिडोर में घूमते हैं और फिर जहाज को अपने कब्जे में ले लेते हैं.
इस वीडियो में ईरानी सैनिक स्पीडबोट्स में सवार होकर जहाजों की ओर आते दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर राष्ट्रपति ट्रंप के दावों के उलट है. उन्होंने बार-बार कहा है कि युद्ध के दौरान ईरानी नौसेना पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है. अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान के 'मॉस्किटो फ्लीट' ने इन जहाजों पर कब्जा किया है. ये छोटी, तेज और पकड़ में न आने वाली नावें थी, जिनको IRGC ऑपरेट करती है.
भारत जा रहे एपामिनोडेस जहाज पर ईरानी सैनिकों ने गोलीबारी की और स्पीडबोट से ग्रेनेट फेंके. इस हमले में जहाज के सेंट्रल कमांड सेंटर (ब्रिज) को नुकसान पहुंचा है. हालांकि इन हमलों में किसी भी क्रू (चालक दल) को चोट नहीं आई है. ईरान के तट से लगभग छह मील दूर खड़े एमएससी फ्रांसेस्का पर भी ईरानी सैनिकों ने गोलीबारी की.
वीडियो: ईरान ने भारत आ रहे जहाज पर हमला किया, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में 3 जहाज पर हमला, सीजफायर टूट गया?

