The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iran Mojtaba Khamenei edited ai photo released says expert

ईरान ने मोजतबा ख़ामेनेई की 'असली' तस्वीर नहीं दिखाई, जो सबको दिख रहीं उन फोटो में गड़बड़ है

ईरानी मीडिया ने नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की जो तस्वीरें जारी की हैं, उन्हें देखकर लगता है कि वो असली नहीं हैं. इन फोटो में अलग क्या है? और क्यों ये असली नहीं बताई जा रहीं?

Advertisement
pic
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 11:26 AM IST)
expert says newly released picture of iran supreme leader ayatollah moztaba khamenei is edited with ai
मोजतबा खामेनेई की तस्वीर पर सवाल उठ रहे हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा ख़ामेनेई की नई तस्वीरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बीबीसी से जुड़े एक पत्रकार ने उनकी तस्वीरों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि ईरानी मीडिया ने नए सुप्रीम लीडर की जो तस्वीरें जारी की हैं, उन्हें देख कर लगता है कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर के बनाई गई हैं.

बीबीसी से जुड़े एक सीनियर पत्रकार हैं, शायन सरदारीजादेह. सरदारीजादेह ऑनलाइन वेरिफिकेशन और गलत जानकारी जैसी चीजों के एक्सपर्ट हैं. उनका कहना है कि ईरान के सुप्रीम लीडर की तस्वीरों में AI एडिटिंग के निशान दिख रहे हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

'ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की यह तस्वीर जिसे आज ईरानी मीडिया ने बड़े पैमाने पर प्रकाशित किया है और जो अब उनके नए 'X' अकाउंट पर भी दिखाई दे रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि AI की मदद से इसमें छेड़छाड़ की गई है.'

iran
पत्रकार सरदारीजादेह का ट्वीट

सरदारीजादेह कहते हैं कि जब उन्होंने तस्वीरों का एनालिसिस किया, तब उन्हें ये पता चला कि इन तस्वीरों को बनाने में एआई का इस्तेमाल हुआ है. गूगल SynthID से जांच करने पर इन तस्वीरों में एक वाटरमार्क मिला है. ये पाया गया है कि इन्हें Google AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि यह तस्वीर, खामेनेई की हाल की किसी फोटो के बजाए, किसी पुरानी तस्वीर से ली गई लगती है. उन्होंने लिखा,

‘एक क्रॉप की गई रिवर्स इमेज सर्च से पता चलता है कि यह तस्वीर वो है जो कई साल पहले पब्लिश हुई थी. इसमें मोजतबा खामेनेई एक सरकार-समर्थक रैली में दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि उनके आसपास के बैकग्राउंड और लोगों को AI का इस्तेमाल करके एडिट करके हटा दिया गया है.’

इस तस्वीर को ईरान के सरकारी मीडिया ने बड़े पैमाने पर फैलाया है और अब यह X पर खामेनेई के नए बनाए गए अकाउंट पर भी दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि इस अकाउंट से जुड़ा मेटाडेटा दिखाता है कि यह नीदरलैंड्स से संचालित हो रहा है. बदली हुई तस्वीर के सामने आने से ईरान के नए नेता की हालत को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं. अपने पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में पद संभालने के बाद से वे अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 28 फरवरी को हुए हमले के दौरान मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. इसमें उनके पिता की मौत हो गई थी. तब से, उनकी कोई भी सत्यापित ताजा तस्वीर या सार्वजनिक उपस्थिति नहीं दिखी है.

वीडियो: अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के बीच ईरान ने रखीं शर्तें, ट्रंप का नया दावा

Advertisement

Advertisement

()