सीजफायर पर कंफ्यूजन, इजरायल के कई शहरों पर ईरान का हमला जारी, तीन की मौत
Israel और Iran के बीच Ceasefire कराने के Donald Trump के दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं. क्योंकि ईरान ने उनके एलान के बाद इजरायल पर मिसाइल हमला किया है. और उनके विदेश मंत्री ने सीजफायर समझौते की बात से भी इनकार किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान और इजरायल (iran israel ceasefire) के बीच सीजफायर पर सहमति बनने की घोषणा की है. लेकिन उनके इस दावे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, क्योंकि इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि ईरान ने इजरायल के कई शहरों को लक्ष्य बनाकर फिर से मिसाइल हमला किया है.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के हमलों में तीन इजरायली नागरिकों के मारे जाने की खबर है. IDF ने बताया कि इजरायल में ईरान के हमलों की वजह से यरुशलम सहित कई शहरों में सायरन बजने लगे. यरुशलम में लोगों ने हमले से बचने के लिए एक सेंट्रल मार्केट के पास बने पार्किंग स्पेस में शरण ली. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, बीते एक घंटे में इजरायल पर तीन बार हमले हुए हैं.
इजरायली सेना ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के बारे में लोगों को चेतावनी भी दी है. IDF ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट कर ईरान के हमले की जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा है,
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में लोगों के मोबाइल पर अलर्ट आने लगे. और मिसाइल के हमले से पहले इलाकों में सायरन बजने लगे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का एलान किया था. हालांकि अभी इजरायल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने सीजफायर को लेकर किसी समझौते से इनकार किया है.
ईरान के विदेश मंत्री ने सीजफायर से इनकार कियाडॉनल्ड ट्रंप ने तो ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी है. लेकिन ईरान की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने कहा है कि अगर इजरायल ने अपना सैन्य अभियान बंद कर देगा तो वो भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे. सईद अब्बास अरागची ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी ओर से सैन्य अभियान को बंद करने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान और इजरायल दोनों सीजफायर पर सहमत हो गए हैं.
वीडियो: क्या अमेरिकी हमले से पहले ही 400 किलोग्राम यूरेनियम निकाल ले गए ईरानी?

.webp?width=60)

