The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iran israel us war donald Trump Hints At Seizing Kharg Island take the oil in Iran

'ईरान से तेल छीनना मेरी पंसदीदा चीज', ट्रंप ने बता दिया युद्ध अब किस मोड़ पर है

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब Iran के खिलाफ US-Israel का युद्ध बढ़ता जा रहा है और पश्चिम एशिया में हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की जा रही है.

Advertisement
pic
30 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:20 AM IST)
iran israel us war,  donald Trump Hints At Seizing Kharg Island
अमेरिका ‘खार्ग द्वीप’ पर कब्जा कर सकता है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि वॉशिंगटन ‘खार्ग द्वीप’ पर कब्जा कर सकता है. यह ईरान का बेहद अहम आइलैंड है, क्योंकि देश का लगभग सारा कच्चा तेल निर्यात इसी द्वीप से होता है. फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने यह बात कही. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध बढ़ता जा रहा है और पश्चिम एशिया में हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की जा रही है. 

रविवार, 29 मार्च को फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, 

“सच कहूं तो, मुझे ईरान का तेल छीनना सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग कहते हैं कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? लेकिन वे बेवकूफ लोग हैं.” 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का इशारा शायद खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने से था, जहां से ईरान का ज्यादातर तेल एक्सपोर्ट होता है. यह एक ऐसा कदम है जिससे लड़ाई तेजी से बढ़ सकती है और ग्लोबल एनर्जी मार्केट में और उथल-पुथल मच सकती है. ट्रंप ने कहा कि पेंटागन कई मिलिट्री ऑप्शंस पर विचार कर रहा है. आगे कहा,

“हो सकता है हम खार्ग आइलैंड पर कब्जा कर लें, हो सकता है न करें. हमारे पास बहुत सारे ऑप्शन हैं… इसका मतलब यह भी होगा कि हमें वहां (खार्ग द्वीप पर) कुछ समय तक रहना पड़ेगा."

सीजफायर और ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को फिर से खोलने की संभावनाओं पर, ट्रंप ने खास जानकारी देने से मना कर दिया. उन्होंने बस इतना कहा कि एक समझौता काफी तेजी से हो सकता है. उन्होंने अपने इस दावे को भी दोहराया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई शायद मर चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हैं. ईरान के नए नेतृत्व का जिक्र करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने कहा,

"जिन लोगों से हम निपट रहे हैं, वे बिल्कुल अलग तरह के लोग हैं... (वे) बहुत प्रोफेशनल हैं."

ये भी पढ़ें: 'अभी तो छोड़ दिया, अगर होर्मुज बंद किया तो...' ईरान की दुखती रग खार्ग द्वीप पर बमबारी के बाद बोले ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने पहले ही जमीन पर कब्जा करने के लिए पश्चिम एशिया में 10,000 सैनिकों की तैनाती का आदेश दे दिया है. 28 मार्च को लगभग 3,500 नौसैनिक और मरीन अपने ऑपरेशनल जोन में पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 2,200 मरीन रास्ते में हैं. मिलिट्री एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि खार्ग आइलैंड पर कोई भी हमला बहुत खतरनाक हो सकता है. इसमें अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का खतरा बढ़ जाएगा. साथ ही लड़ाई और लंबी हो सकती है.

वीडियो: ईरान के खार्ग आइलैंड पर हज़ारों अमेरिकी सैनिक भेजे जा रहे, ट्रंप का प्लान क्या?

Advertisement

Advertisement

()