'अमेरिका-इजरायल की कंपनियां तुरंत छोड़ें कर्मचारी...’ ईरान की चेतावनी, सऊदी में कई अमेरिकी प्लेन तबाह
Iran ने America और Israel से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपने काम की जगह छोड़ने की चेतावनी दी है. IRGC ने Saudi Arabia में ईरानी हमले में कई अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन के तबाह होने का दावा किया है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश में नागरिक ठिकानों पर हुए हमलों के लिए इजरायल को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इन हमलों में ईरान की दो बड़ी स्टील फैक्ट्रियों, सिविलियन न्यूक्लियर साइट्स और एक पावर प्लांट को निशाना बनाया गया था. वहीं, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी अमेरिका और इजरायल से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत ऑफिस छोड़ने की चेतावनी दी है. IRGC ने कहा कि ईरान पर हुए हमलों का बदला लिया जाएगा.
इससे पहले ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया था. इस हमले में 12 अमेरिका सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने शुक्रवार, 27 मार्च को रॉयटर्स को यह जानकारी दी.
ईरान के सरकारी प्रेस टीवी की रिपोर्ट में IRGC ने दावा किया कि सऊदी अरब में ईरानी हमले में अमेरिका के कई रिफ्यूलिंग प्लेन बर्बाद हो गए हैं. इनसे हवा में ही दूसरे प्लेन में तेल भरा जाता है. अमेरिकी न्यूज चैनल CNN को एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एक रिफ्यूल टैंकर प्लेन का नुकसान पहुंचा है.
28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 300 से ज्यादा हो गई है. शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने बताया था कि इनमें से 273 सैनिक पहले ही ड्यूटी पर लौट चुके हैं. अब तक युद्ध में अमेरिका के 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है.
ईरान ने दी चेतावनीइजरायल ने 27 मार्च को ईरान की मोबारकेह स्टील कंपनी और खौजेस्तान स्टील कंपनी को निशाना बनाया था. इससे पहले, तेल अवीव ने साउथ ईरान में बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को भी टारगेट किया था. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘X’ पर लिखा कि इजरायल ने दावा किया है कि ये हमले अमेरिका के साथ मिलकर किए गए.
अराघची ने आगे कहा कि ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इस दावे के उलट हैं कि उन्होंने ईरान पर कुछ समय के लिए हमले रोक दिए हैं. ईरान ने ट्रंप पर अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें: ईरान के इस बिजनेस की मौज हो गई, जंग के बाद से हर रोज हो रही 1200 करोड़ रुपये की कमाई
‘US-इजरायल से जुड़ी कंपनियां तुरंत छोड़ें’
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी है. IRGC के एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख सैयद माजिद मूसावी ने ‘X’ पर लिखा,
"आपने पहले भी एक बार हमारा इम्तिहान लिया था. दुनिया ने फिर देखा कि आपने खुद ही आग से खेलना और बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू कर दिया. अमेरिका और इजरायल से जुड़ी कंपनियों के कर्मचारियों को अपनी जान खतरे में डालने से बचने के लिए तुरंत अपनी काम करने की जगह छोड़ देनी चाहिए."

ईरानी हमलों में एक की मौत
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल पर ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हैं. इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि वह अभी तेहरान में कई ठिकानों पर हमले कर रही है.
वीडियो: अमेरिकी सैनिकों को होटलों में क्यों छिपना पड़ा? ईरान ने कितना नुकसान कर दिया?

.webp?width=60)
