'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान मार गिराया', ईरान के दावे पर US का जवाब आया
इस दावे के सामने आने के कुछ ही देर बाद, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक फैक्ट-चेक जारी करके इसे खारिज कर दिया. उसने कहा कि किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना नहीं बनाया गया है.

ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिका का एक F-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट मार गिराया है. IRGC ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने अमेरिकी एयरफोर्स का फाइटर जेट मार गिराया है. दूसरी तरफ अमेरिका ने इन दावों को झूठा करार दिया है. अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने कहा कि कोई विमान ईरान ने नहीं गिराया है.
IRGC ने जारी किया वीडियोईरान के सरकारी चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है. इस वीडियो में एक फाइटर जेट उड़ते हुए दिख रहा है. इसके बाद, जेट के पास अचानक एक तेज चमक दिखाई देती है. इससे यह लगता है कि शायद उसे हवा में ही निशाना बनाया गया हो. कुछ ही पलों बाद, जेट का बैलेंस बिगड़ता हुआ दिखाई देता है, और उसके पीछे एक लकीर बनती दिखती है. ये लकीर विमान को हुए नुकसान या उस पर से नियंत्रण खो जाने का संकेत हो सकती है. यह वीडियो भले ही छोटा है, लेकिन इसे देख कर ऐसा लगता है कि यह हवा में हुई कोई झड़प (डॉगफाइट) थी. इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.
वीडियो में आगे जेट से कुछ अलग होता हुआ दिखाई देता है. इससे ऐसा लगता है कि पायलट पैराशूट के साथ इजेक्ट कर रहा है. मुंबई में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने भी X पर यह वीडियो शेयर किया. उसने भी दावा किया कि अमेरिका के F-18 फाइटर जेट को ईरान के इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया है.
अमेरिका ने दावों को नकाराइस दावे के सामने आने के कुछ ही देर बाद, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक फैक्ट-चेक जारी करके इस दावे को खारिज कर दिया. उसने कहा कि किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना नहीं बनाया गया है. एक्स पर एक पोस्ट कर CENTCOM ने कहा कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं मारा है.

इससे पहले 5 मार्च को, IRGC ने कहा था कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के साउथ-ईस्ट बॉर्डर के पास एक अमेरिकी F-15 स्ट्राइक ईगल जेट को मार गिराया. ईरान के सरकारी मीडिया ने इस घटना का दावा करते हुए रिपोर्ट्स और फुटेज जारी किए थे. लेकिन तब भी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था. उसने तब कहा था कि ईरानी हमले में कोई भी अमेरिकी फाइटर जेट नष्ट नहीं हुआ है.
फिर 19 मार्च को, IRGC ने दावा किया कि उसने सेंट्रल ईरान में एक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके एक अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट पर हमला किया है. IRGC ने कहा कि विमान को भारी नुकसान पहुंचा है और इस बात की संभावना है कि वह क्रैश हो गया हो.
वीडियो: कौन हैं ईरान के नए सिक्योरिटी चीफ मोहम्मद बाघेर जोलघदर?

.webp?width=60)
