The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iran denies any direct or indirect talks with us foreign ministry statement

'अमेरिका से कोई सीधी बात नहीं चल रही', ट्रंप के दावे का सच ईरान ने बता दिया

Iran denies US Claims: ईरान ने कहा कि वॉशिंगटन की ओर से केवल नेगोशिएशन का प्रस्ताव आया है. लेकिन ये साफ़ किया कि प्रस्ताव सीधे अमेरिका से नहीं आया है.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:41 AM IST)
iran denies any talks with us
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई. (तस्वीर-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बार-बार ईरान के साथ अच्छी बातचीत का दावा कर रहे हैं. वहीं ईरान बार-बार कहता नज़र आ रहा है कि कोई बातचीत नहीं चल रही है. यानी तू डाल-डाल, मैं पात-पात का खेल चल रहा है. ट्रंप ने एक पोस्ट के जरिए ईरान को फिर धमकी दी, जिसपर ईरान ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नहीं खोलता है तो उसके कई ज़रूरी एनर्जी प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इसी धमकी का जवाब दिया है.  

मंगलवार, 31 मार्च को इस्माइल बघाई ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन की ओर से केवल नेगोशिएशन का प्रस्ताव आया है. प्रस्ताव में शांति समझौते के लिए अमेरिका की मांगें भी शामिल हैं. लेकिन उन्होंने साफ़ किया कि ये प्रस्ताव सीधे अमेरिका से नहीं आया है. कुछ मध्यस्थों की जानिब से आया है, जिसमें पाकिस्तान भी है. इसे अमेरिका के साथ सीधी बातचीत न समझा जाए. 

इस्माइल बघाई ने X पर पोस्ट कर लिखा,

‘शुरू से ही हमने क्लियर स्टैंड लिया है. अमेरिकी सैन्य अभियान अपने फुल फ़ोर्स में है, लेकिन ईरान भी अपनी रक्षा करना जानता है… ईरान अपना अतीत भूला नहीं है. कूटनीतिक स्तर पर ईरान के साथ धोखा हुआ है. एक ही साल के अंदर दो बार हमले हुए. लेकिन ईरान दोनों बार मज़बूती से खड़ा रहा.’

iran
इस्माइल बघाई का पोस्ट. 

ईरान का ये बयान वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के बयान के बिलकुल उलट है. उनका कहना है कि ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छी चल रही है. प्रेसिडेंट ट्रंप ने भी इस बात पर ज़ोर दिया है. ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालिबफ इस बातचीत को बढ़ावा दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान के तेल के कुएं और पावर प्लांट पर अब होगा हमला... ट्रंप ने होर्मुज को लेकर दे दी नई धमकी

एक दूसरे पोस्ट में इस्माइल बघाई ने लिखा कि 31 दिनों में ईरान ने मज़बूती से जंग लड़ी है. बताया कि जब बात उसके घर, लोगों और संस्कृति की हो तब ईरान कुछ भी कर सकता है. ईरान अपना सम्मान और अखंडता बनाए रखने के लिए किसी से भी लड़ सकता है. 

वीडियो: ईरान-इजरायल जंग के बीच UN के पीसकीमर की लेबनान में कैसे हुई मौत?

Advertisement

Advertisement

()