The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iran claims it shot down a us air force kc 135 stratotanker mid air refuling jet in iraq iran claims

ईरान ने मार गिराया अमेरिका का टैंकर विमान, दावे पर यूएस एयर फ़ोर्स बोली अपने आप गिर गया

ईरान के कुछ साथियों ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक KC-135 टैंकर विमान मार गिराया है. KC-135 वो विमान है जो हवा में उड़ान के दौरान फाइटर जेट्स में तेल भरता है. लंबी दूरी के मिशंस के लिए ये विमान काफी अहम माना जाता है.

Advertisement
pic
13 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:53 AM IST)
iran claims it shot down a us air force kc 135 stratotanker mid air refuling jet in iraq iran claims
अमेरिका का KC-135 विमान (PHOTO-CENTCOM)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान से जंग में अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है. ईरान समर्थित एक ग्रुप का दावा है कि उसने अमेरिका का एक KC-135 टैंकर विमान मार गिराया है. KC-135 वो विमान है जो हवा में उड़ान के दौरान फाइटर जेट्स में तेल भरता है. लंबी दूरी के मिशंस के लिए ये विमान काफी अहम माना जाता है. उधर, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके KC-135 स्ट्रैटो टैंकर विमान के साथ पश्चिमी इराक में एक्सीडेंट हो गया, जबकि घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है. 

अमेरिकी सेना की सेन्ट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,

‘एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित रूप से उतरा. यह दुश्मन के फायर या अपने फायर की वजह से नहीं गिरा है.’

kc 135
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने पोस्ट कर घटना की जानकारी दी है (PHOTO-X)

KC-135 वेस्ट एशिया युद्ध के दौरान खो जाने वाला कम से कम चौथा अमेरिकी सैन्य विमान है. इससे पहले कुवैत में फ्रेंडली फायर यानी खुद की ही गोलीबारी के दौरान तीन एफ-15 विमान गिर गए थे. KC-135, 60 सालों से भी अधिक समय से अमेरिकी सेना में ऑपरेशनल हैं. इसमें आम तौर पर तीन क्रू मेंबर होते हैं. इसमें एक पायलट, एक को- पायलट और एक व्यक्ति विमानों में ईंधन भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले बूम को ऑपरेट करता है. कुछ KC-135 विमान के मिशनों को एक नेविगेटर की आवश्यकता होती है. और विमान 37 यात्रियों को ले जा सकता है.

flight radar
एक KC-135, युद्ध की शुरुआत से ही तेल अवीव के ऊपर दिख रहा है (PHOTO-Flight Radar)

युद्ध की शुरुआत में 28 फरवरी को कुवैती बलों ने गलती से तीन अमेरिकी एफ-15E जेट्स को मार गिराया. लेकिन सेंटकॉम के अनुसार तब चालक दल के सभी छह सदस्य बाहर निकलने में कामयाब रहे थे. अमेरिका ने इस युद्ध KC-135 विमान को लगातार लगाए रखा है. फ्लाइट रडार पर देखें तो ये विमान हमेशा इजरायल की राजधानी तेल-अवीव के ऊपर उड़ता दिख रहा है. ये मिशन में लगे फाइटर जेट्स को हवा में ही ईंधन देता है.

वीडियो: ईरान ने अमेरिका के तेल टैंकर को निशाना बनाया

Advertisement

Advertisement

()