The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Iran attacks on US military base in uae Bahrain Kuwait after kharg island evacuate dubai port

'दुबई समेत 3 पोर्ट खाली करो, अटैक करेंगे,' खार्ग द्वीप पर बमबारी से भड़के ईरान ने अरब देशों पर मिसाइल दागी

Iran ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कुवैत में मौजूद तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इसके अलावा Dubai समेत तीन पोर्ट को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी है.

Advertisement
pic
15 मार्च 2026 (अपडेटेड: 15 मार्च 2026, 10:38 AM IST)
Iran attacks on US military base
UAE के फुजैराह के एनर्जी प्लांट की तरफ से उठता धुआं. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका ने 13-14 मार्च की दरमियानी रात ईरान के खार्ग द्वीप पर जबरदस्त बमबारी की थी. इसके कुछ घंटो बाद ही तेहरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कुवैत में मौजूद तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने बताया कि उसने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4' का 49वां राउंड शुरू कर दिया है, जिसके तहत ये हमले किए गए. UAE के फुजैराह के एनर्जी प्लांट से भी धुआं उठता देखा गया है. यूएई अधिकारियों ने कहा कि एक सफल इंटरसेप्टेड ड्रोन के मलबे से आग लगी है, हालांकि उन्होंने किसी खास जगह का जिक्र नहीं किया. इस महीने की शुरुआत में भी फुजैराह एनर्जी प्लांट पर ड्रोन हमले हुए थे.

इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक की 47वीं और 48वीं लहर के बाद ईरान ने UAE, कुवैत और बहरीन पर हमले किए. ईरान ने यूएई के निवासियों को देश के तीन बड़े बंदरगाहों के आस-पास के इलाकों को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी.

ईरान के सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी की खबर के मुताबिक, ईरान की खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के एक प्रवक्ता ने लोगों से दुबई में जेबेल अली बंदरगाह, अबू धाबी में खलीफा बंदरगाह और फुजैराह बंदरगाह से दूर हटने को कहा. प्रवक्ता ने कहा, 

"हम अमेरिकियों की हिस्सेदारी वाले औद्योगिक क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों से और अमेरिकी सैनिकों के छिपने की जगह करीब रहने वाले लोगों से गुजारिश करते हैं कि वे किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए उन जगहों से दूरी बनाए रखें."

ईरान की यह चेतावनी खार्ग द्वीप पर बमबारी के कुछ घंटों बाद आई है. ईरान ने आरोप लगाया कि खार्ग द्वीप पर हुआ अमेरिकी हमला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इलाके से किया गया था. यूएई ने इस आरोप को खारिज कर दिया और इसे बेबुनियाद बताया. वहीं, डॉनल्ड ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को बताया कि अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप पर दोबारा हमला कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 'अभी तो छोड़ दिया, अगर होर्मुज बंद किया तो...' ईरान की दुखती रग खार्ग द्वीप पर बमबारी के बाद बोले ट्रंप

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के होलोन में ईरान के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि माना जा रहा है कि ये चोटें एक इंटरसेप्टर मिसाइल के छर्रों से लगी हैं. 

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने रियाद और पूर्वी इलाकों के ऊपर सात ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. इससे पहले, मंत्रालय ने कहा था कि देश के पूर्वी हिस्सों में तीन ड्रोन रोके गए थे. 

वीडियो: दुनियादारी: खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने अमेरिका को कैसे फंसा दिया?

Advertisement

Advertisement

()