The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ips charu nigam fake robbery auraiya police video viral

भेष बदलकर चेकिंग करने निकलीं IPS अफसर, लोग बोले- '₹50 काट ओवर एक्टिंग का'

'₹50 काट ओवर एक्टिंग का'

Advertisement
ips charu nigam
चारू निगम पर लोग अलग-अलग बात कर रहे हैं
pic
रवि पारीक
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 01:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आजकल लोग एक्टिव हो गए हैं और पुलिस सुपर एक्टिव. लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस नए-नए तरीके अपनाती है. कुछ पुलिस अधिकारी अपने दम पर चीजें बदलने के लिए आगे बढ़ते हैं. इसी चक्कर में कई बार वायरल भी हो जाते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. वीडियो ओरैया पुलिस (Auraiya Police Viral Video) का है. इसमें पुलिस अधीक्षक चारू निगम (Charu Nigam) ने स्थानीय पुलिस की तत्परता और एक्शन देखने के लिए एक गजब का खेल कर दिया.

एसपी चारू निगम (SP IPS Charu Nigam) ने एक आम नागरिक बनकर नाटक रचा. चारू पहले एक आम महिला बनीं और फिर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 को फोन कर अज्ञात व्यक्तियों की झूठी लूट की सूचना दी. उन्होंने पुलिस को फोन कर अपनी शिकायत लिखवाई. इसके बाद पुलिस आई और सारी कार्रवाई की. इसकी बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की गई. बाद में बताया कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक लगी. पहले आप भी वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

यहां तक तो ठीक था. फिर सामने आ गया बिहाइंड द सीन वीडियो (BTS Video) जिसमें सब कुछ साफ हो गया. इसे देख लोगों ने दावा किया कि ये सब स्क्रिप्टेड है. देखें वीडियो…

Image embed

 

अब इस वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. लोग कह रहे हैं कि हमारे यहां तो इसे एक्टिंग कहते हैं.' किसी ने कह कि 50 रुपये काट ओवर एक्टिंग का.' एक यूजर ने लिखा, ‘यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली इतनी भी ख़राब नहीं है कि तीसरे दर्जे की स्क्रिप्ट और उससे भी बुरा शूट व एडिट से भरोसा दिलाने की कोशिश की जाए. आज पुलिस रिफॉर्म और उच्च श्रेणी की प्रोफेशनल ट्रेनिंग की आवश्यकता है, ना कि ऐक्टिंग की.’

Image embed

कुछ ने इसे ऐक्टिंग बता दिया.

Image embed
Image embed

कुछ लोगों ने चारू निगम का समर्थन भी किया. एक ने लिखा, 

Image embed
Image embed

एक और ने लिखा कि बेहतरीन पुलिस प्रशासन. कप्तान और उनकी टीम को.'

Image embed

लोगों ने तो इस पर अलग-अलग राय दी है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- ‘कातांरा’ हिंदी रीमेक पर ऋषभ शेट्टी का जवाब भयंकर वायरल!

Advertisement

Advertisement

()