The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IPL: Yuvraj Singh Pays The Ultimate Tribute To Sachin Tendulkar

सचिन को देखा तो फिर चरणों में गिर गए युवराज

युवराज के पास है सचिन के लिए सम्मान दिखाने का सीधा सिंपल तरीका. घुटने मोड़ो और चरणों में गिर जाओ.

Advertisement
pic
9 मई 2016 (अपडेटेड: 9 मई 2016, 05:54 AM IST)
Img The Lallantop
Photo: BCCI
Quick AI Highlights
Click here to view more
सचिन तेंदुलकर के लिए इतना दुलार-सम्मान मन में आता है कि बूझता नहीं कि क्या करें, कहां जाएं. युवराज सिंह के पास एक तरीका है सम्मान दिखाने का. वह कुछ नहीं करते, डायरेक्ट चरणों में गिर जाते हैं. ऐसा वह पहले भी कर चुके हैं, रविवार को फिर ऐसा किया.
क्रिकेट को अगर आप भारत में एक धर्म मानते हैं तो सचिन तेंदुलकर
इसके सबसे बड़े भगवान होते हैं. यह जुमला अपने यहां आम हो चुका है. उनकी दीवानगी का असर ऐसा है कि मामूली सी बात पर मारिया शारापोवा
और ब्रिटिश एयरवेज को ट्विटर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी.
https://twitter.com/SirJadeja/status/484757522742403072
https://twitter.com/abdullah_omar/status/665083841762062336
तो अभी ताजा घटना आईपीएल के मैच में हुई. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच था. सचिन मैच-वैच देखने पहुंचे थे. बाउंड्री के करीब सचिन और युवराज की भेंट हुई तो युवराज ने झुककर उनके चरण छू लिए. सचिन ने हमेशा की तरह विनम्रता से सकुचाए हुए
उन्हें कंधों से पकड़कर उठा लिया.
युवराज ने पहली बार ऐसा नहीं किया है. जुलाई 2014 में लॉर्ड बाइसेंटेनरी सेलिब्रेशन मैच था. युवराज 'रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड' से खेल रहे थे और सचिन 'मैरिलबोन क्रिकेट क्लब' के कप्तान थे. युवी ने 134 बॉल पर 132 रन उड़ा चुके थे, लेकिन अंतत: सचिन ने उन्हें आउट कर दिया. क्रीज से वापस जाते हुए युवराज ने सचिन के पांव छू लिए.
Photo: Reuters
Photo: Reuters

वैसे रविवार का दिन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं था. वो हैदराबाद से 85 रन के अंतर से हार गए थे. खुद युवराज ने हैदराबाद की तरफ से 23 बॉल पर 39 रन कूटे थे. लेकिन बाद में इस 'स्वीट मोमेंट' से माहौल कुछ पल को हंसी-खुशी का हो गया.

Advertisement

Advertisement

()