The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IPL diary daily dose of IPL related news 6

मुंबई की मुश्किल, पोलार्ड का तूफ़ान, डुप्लेसी की घर वापसी

आईपीएल के नौवें सीज़न की हाइलाइट्स, खबरें और तमाम मुंहपेलई.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
29 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016, 04:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
गुरुवार को मुंबई में तूफ़ान आया. देर रात. तूफ़ान का नाम था कीरोन पोलार्ड. 17 गेंद में 51 रन. 6 छक्के. 2 चौके. उसके पहले मुंबई की इनिंग्स को गति और बैलेंस दिया रोहित शर्मा ने. कप्तानी इनिंग्स में 49 गेंद पे 68 रन. जा पोलार्ड क्रीज़ पे आये थे तब मुंबई को 42 गेंद पर 69 रन चाहिए थे. मुंबई ने ये काम अगली 30 गेंद में ही निपटा दिया.
पहली इनिंग्स में कोलकाता ने 174 रन बनाये थे. हर बार की तरह गंभीर ने फिर से बेहतरीन पारी खेली. एक और पचासा. गंभीर टीम इंडिया में वापसी के लिए हर पत्थर उलट रहे हैं. रॉबिन उथप्पा ने भी उनका अच्छा साथ दिया लेकिन फिर वही 30 के आस पास वो लुढ़क गए. एक समय पर लग रहा था कि कोलकाता अपने स्कोर को 190 के आस पास ले जाएगी लेकिन मुंबई के बॉलर्स ने डेथ ओवेर्स में अच्छी बॉलिंग की और उन्हें 174 पर ही रोक दिया. नए मैच कहां होंगे? आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक दिल्ली में शुक्रवार को होगी. मुंबई और पंजाब के होम ग्राउंड महाराष्ट्र में थे जहां से अब उन्हें बाहर भगा दिया गया है. ऐसा सब कुछ महाराष्ट्र में पड़े भयानक सूखे के कारण किया गया है. अब दिक्कत ये है कि ये डिसाइड करना मुश्किल पड़ रहा है कि भला मैच करवाया कहां जाए? हुआ ये था कि मुंबई ने जयपुर को अपना होम ग्राउंड चुना था लेकिन बाद में इसपे भी किसी ने पीआईएल डाल के कह दिया कि राजस्थान में भी सूखा होने के कारण यहां भी मैच क्यूं ही करवाया जाए. तो अब मुंबई के पास धर्मशाला, कानपुर और मोहाली के ऑप्शन बचे हैं.
Source: Wikipedia

Source: Wikipedia
डु-प्लेसी आईपीएल से बाहर कप्तान धोनी ने इस बार न जाने किसका मुंह देख के आईपीएल खेलना शुरू किया था. उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. एक तो उनकी टीम मैच नहीं जीत पा रही है ऊपर से उनके प्लेयर्स चोट खा-खा के बाहर होते जा रहे हैं. पहले पीटरसन और अब डु-प्लेसी.
https://twitter.com/faf1307/status/725646355977392129
डु-प्लेसी ने ट्वीट करके बताया कि उनकी ऊँगली में जो चोट लगी थी उसकी वजह से ऊँगली फ्रैक्चर हो गयी है. उन्हें छः महीने के लिए क्रिकेट खेलने से मन किया गया है. इसका मतलब साफ़ है कि वो अब आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ खेलने वाले डु-प्लेसी टीम के लिए गजब टाइप के प्लेयर थे. चौकस बैटिंग करते थे. पुणे की टीम में आने के बाद धोनी उनसे वैसी ही कुछ अपेक्षा रखते होंगे लेकिन अब सब धरी की धरी रह जाने वाली है.

Advertisement

Advertisement

()